लाइफ स्टाइल

रक्षाबंधन पर 5 मिनट में लगाएं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइन

SANTOSI TANDI
28 Aug 2023 10:16 AM GMT
रक्षाबंधन पर 5 मिनट में लगाएं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइन
x
मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइन
मेंहदी (Mehndi) भारतीय त्यौहारों का अहम हिस्सा है। सावन हो या रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) महिलाएं हाथों पर मेंहदी जरूर लगाती हैं। जल्द ही राखी आने वाली है। ऐसे में अगर आप कम से कम समय और खर्च में बढ़िया मेहंदी डिजाइन (Mehndi Designs) लगवाना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल में दिए गए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से प्रेरणा लें।
रक्षाबंधन के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन
रक्षाबंधन पर बेल मेहंदी डिजाइन काफी पसंद किया जाता है। खास बात यह है कि इस डिजाइन को लगाने के लिए आपको ज्यादा समय और खर्च नहीं करना पड़ेगा। इस डिजाइन के बाद आपको बस हाथ से लेकर उंगली तक डिजाइन बनाकर उसे पत्तों और फूलों का डिजाइन बनाकर सजाना है। (कुर्ती के ये सिंपल डिजाइंस लगेंगे खूबसूरत)
राखी के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन
ब्रेसलेट डिजाइन की मेहंदी लगाना भी काफी ट्रेंड में है। इस मेहंदी को आप खुद भी लगा सकते हैं। कलाई के पास ब्रेसलेट बनाएं और उंगलियों पर छोटे-छोटे डिजाइन बनाकर हाथ को खास लुक दें।
आसान मेहंदी डिजाइन राखी स्पेशल
आसान मेहंदी लगाने के लिए आप जाल वाला मेहंदी डिजाइन बना सकते हैं। इस तरह का डिजाइन आसानी से लग जाता है। आपको बस हाथो पर जाल बनाकर एक बॉक्स में डॉट लगानी है और दूसरे में नहीं। जाल के साथ-साथ आप कॉर्नर में फूल या छोटी-छोटी बेल भी बना सकते हैं।
मेहंदी से लगाएं फूल वाला डिजाइन
अगर आपको जल्दी से जल्दी मेहंदी लगानी है, तो आप फूल वाली मेहंदी भी ट्राई करें। इस तरह के डिजाइन के लिए आपको बस हाथ के बीचों-बची फूल बनाना है और उंगलियों को मेहंदी से कवर करना है।
लड़कियों के लिए मेहंदी डिजाइन
इन सभी डिजाइन के अलावा आप सिंपल बॉक्स वाली मेहंदी भी लगा सकते हैं। इस डिजाइन के लिए आपको बस एक बड़ा बॉक्स बनाकर उसमें छोटे-छोटे बॉक्स बनाने हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story