- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- हरतालिका तीज पर फटाफट...
लाइफ स्टाइल
हरतालिका तीज पर फटाफट लगाएं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइन
Mohammed Raziq
19 Sept 2023 12:21 PM IST

x
मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइन
मेहंदी लगाना महिलाओं को पसंद होता है। खासतौर पर हरतालिका तीज जैसे त्यौहारों पर महिलाएं खूबसरत लुक लेने के लिए हाथो पर मेहंदी जरूर लगवाती हैं। मेहंदी लगवाना शुभ भी माना जाता है। इसी को देखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन।
हरतालिका तीज के मेहंदी डिजाइन
अगर आप हाथों पर कम से कम समय में बढ़िया डिजाइन लगाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह डिजाइन बेस्ट। आपको इसे लगाने के लिए बस एक फूल के साथ अन्य फूल बनाते हुए एक बेल बनानी है। यह डिजाइन हर आउटफिट के साथ खूबसूरत लुक देता है।
सिंपल मेहंदी डिजाइन
शादी में जाने के लिए आप मेंहदी के आसान डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। इन डिजाइन को आप खुद भी अपने हाथों पर लगा सकती हैं। आपको बस बैक हैंड पर छोटी सी लाइन के बाद एक डिजाइन बनाना है और उसे रिपीट करते जाना है। एथनिक आउटफिट्स के साथ यह डिजाइन खूब जचता है।
लड़कियों के लिए मेहंदी के डिजाइन
लड़कियों के लिए मेहंदी के सिंपल डिजाइन बेस्ट होता है। इस फोटो में नजर आ रहे मेहंदी के डिजाइन आप शादी में जाने से पहले लगा सकते हैं। लहंगे के साथ आप इस डिजाइन को ट्राई कर खूबसूरती में चारचांद लगा सकते हैं।
मेहंदी डिजाइन आसान और सुंदर
इन सभी डिजाइन के अलावा आप मेंहदी का लेयर वाले डिजाइन भी लगा सकते हैं। इस डिजाइन को आप खुद किसी भी टाइम लगा सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Next Story





