लाइफ स्टाइल

नहाने से पहले skin पर लगाएं ये 4 चीजें

Ashawant
31 Aug 2024 10:07 AM GMT
नहाने से पहले skin पर लगाएं ये 4 चीजें
x

Lifestyle लाइफस्टाइल : स्किन केयर रूटीन: हर महिला चाहती है कि उसकी त्वचा बेदाग और ग्लोइंग दिखे। अपनी त्वचा की देखभाल के लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट भी करवाते हैं। लेकिन कई बार लोगों को मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता। वहीं, कई बार बाजार में मिलने वाली क्रीम और ब्यूटी ट्रीटमेंट त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। अगर आप त्वचा को बेदाग रखना चाहती हैं तो कुछ घरेलू उपाय अपना सकती हैं। ये त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते। ये त्वचा को मुलायम बनाए रखने में भी काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए यहां हम आपको कुछ कारगर टिप्स बताते हैं, जिन्हें आप नहाने से पहले अपना सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…

हल्दी और बेसन-अगर आप त्वचा की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं तो नहाने से पहले रोजाना चेहरे पर हल्दी और बेसन लगाएं। हालांकि, इसे लगाने से पहले अपनी त्वचा का पैच टेस्ट जरूर कर लें- ताकि आपको एलर्जी के बारे में पता चल सके। इसे लगाने के 10 से 15 मिनट बाद अपने चेहरे को अच्छे से धो लें। इससे त्वचा ग्लोइंग हो जाएगी।

खीरे का जूस-खीरे का जूस भी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो त्वचा को हाइड्रेट रखता है। आप खीरे को कद्दूकस करके उसका रस चेहरे पर लगा सकते हैं। नहाने से पहले आप इसे कुछ देर के लिए त्वचा पर लगा सकते हैं।
मुल्तानी मिट्टी-मुल्तानी मिट्टी भी चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अगर आपके चेहरे पर बार-बार मुंहासे हो रहे हैं, तो मुल्तानी मिट्टी जरूर लगाएं। आप रोजाना नहाने से पहले 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगा सकते हैं। हालांकि, रूखी त्वचा वाले लोगों को मुल्तानी मिट्टी नहीं लगानी चाहिए।
चंदन-चंदन की तासीर ठंडी होती है। इसका पेस्ट चेहरे पर लगाने से जलन और लालिमा कम होती है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच चंदन पाउडर लें। फिर इसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। नहाने से 15 मिनट पहले इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे को काफी ठंडक मिलेगी।


Next Story