लाइफ स्टाइल

हाथों में लगाएं 15 मिनट में बनने वाली सिंपल बेल मेहंदी डिजाइन

SANTOSI TANDI
31 Aug 2023 6:43 AM GMT
हाथों में लगाएं 15 मिनट में बनने वाली सिंपल बेल मेहंदी डिजाइन
x
सिंपल बेल मेहंदी डिजाइन
मेहंदी डिजाइन के कई सारे अलग-अलग ऑप्शन आपको मिल जाएंगे। जिन्हें आप फेस्टिवल या फिर शादी में हाथों में लगा सकती हैं। ऐसे में कई सारे डिजाइन ऐसे होते हैं जो दिखने में अच्छे लगते हैं लेकिन बनने में काफी समय लेते हैं। इसी वजह से आप इन्हें हाथों में नहीं लगा पाती हैं। ऐसे में आप ट्राई कर सकती हैं 15 मिनट में बनने वाली सिंपल बेल मेहंदी डिजाइन। इसके लिए आपको कई अलग-अलग तरह के डिजाइन इंटरनेट पर मिल जाएंगे। जिन्हें आप आसानी से घर पर हाथों में लगा सकती हैं। हम भी आपको कुछ ऐसे ही डिजाइन के बारे में बताएंगे जो बनने में काफी आसान होंगे।
ज्योमेट्रिकल पैटर्न मेहंदी डिजाइन
सिंपल बेल मेहंदी डिजाइन हर किसी को पसंद होता है। अगर आप भी इसी तरीके के डिजाइन को लगाना पसंद करती हैं तो इसके लिए ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप देख सकती हैं। साइड की तरफ ज्योमेट्रिकल पैटर्न में डिजाइन बनाया गया हैथ। इसमें कुछ जगह पर फूल बनाएं गए हैं तो कहीं पर पत्तियों का डिजाइन क्रिएट किया गया है। आप इसकी जगह डार्क शेड से डिजाइन को हाइलाइट कर सकती हैं।
इसमें आप और भी अलग-अलग तरीके के डिजाइन बना सकती हैं। इनकी खास बात ये होती है इससे बनाने में सिर्फ 15 मिनट का टाइम लगता है। इसी तरीके के डिजाइन को आप उंगलियों पर रिपीट कर सकती हैं।
ये डिजाइन हाथ के पीछे वाले हिस्से पर अच्छे लगते हैं।
मोर डिजाइन बेल मेहंदी डिजाइन
कई सारी लड़कियां होती हैं जिन्हें सिंपल मेहंदी (केरी मेहंदी डिजाइन) भी लगानी होती है लेकिन डिजाइन परफेक्ट चाहिए होता है। अगर आपको भी यही पसंद है तो इसके लिए आप बेल में मोर के इस तरीके के डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें सबसे पहले आपको नीचे की ओर जाली बनानी होगी। इसके बाद मोर और फूल का डिजाइन क्रिएट करना होगा। ये बेल 15 मिनट में बनकर रेडी हो जाएगी। इसे अगर आप मोटा रखेंगी तो ये और ज्यादा अच्छे से हाइलाइट होगी। आप इस तरीके की बेल को ट्राई करें और अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाएं।
आप चाहे तो मोर की जगह फूल के बेल मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
मेहंदी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
जब भी मेहंदी लगाएं उससे पहले हाथों में ऑयल लगा लें। मार्केट में आपको मेहंदी (बेल मेहंदी डिजाइन) ऑयल मिल जाएगा।
इस बात का ध्यान रखें की हथेली पर पहले मेहंदी का डिजाइन न बना हो वरना अभी बनाए जाने वाला डिजाइन दिखाई नहीं देगा।
मेहंदी को सुखाने के बाद ही हाथों से उतारें।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
कौन सी मेहंदी आप हाथों में लगा सकती हैं?
अरेबिक मेहंदी, फ्लावर डिजाइन मेहंदी आप हाथों में लगा सकती हैं।
Next Story