लाइफ स्टाइल

इस करवा चौथ लगाएं सिंपल अरेबिक मेहंदी डिजाइन, बढ़ जाएगी हाथों की खूबसूरती

SANTOSI TANDI
7 Sep 2023 11:49 AM GMT
इस करवा चौथ लगाएं सिंपल अरेबिक मेहंदी डिजाइन, बढ़ जाएगी हाथों की खूबसूरती
x
बढ़ जाएगी हाथों की खूबसूरती
करवा चौथ का त्योहार हाथों में मेहंदी लगाए बिना अधूरा सा लगता है। इस दिन के लिए ज्यादातर महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी जरूर लगाती हैं। वह पहले से ही मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन सर्च करके अपने फोन में सेव करके रखती हैं। खासतौर पर ऐसी मेहंदी जो दिखने में अच्छी लगे और आसानी से लग जाए। हम आपको कुछ ऐसे ही अरेबिक मेहंदी डिजाइन के बारे में बताएंगे। जिन्हें लगाने में कम समय लगता है और रचने के बाद वो हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देती हैं।
फ्लावर बेल मेहंदी डिजाइन
कई सारी महिलाएं ऐसी होती हैं जो वर्किंग होती हैं। समय कम होने के कारण वो हाथों में मेहंदी नहीं लगा पाती हैं। इनके लिए सबसे सिंपल और इजी डिजाइन है फ्लावर बेल अरेबिक मेहंदी डिजाइन। इस तरीके के डिजाइन हाथों में काफी सुंदर लगते हैं। इसी के साथ बनने में भी बहुत कम समय लेते हैं।
इसके लिए आपको हथेली पर फूलों का डिजाइन बनाना है।
फिर इसे कंप्लीट करने के लिए आपको आसपास पत्तियां और बॉक्स डिजाइन बनाना है।
अब इसे गोल-गोल डिजाइन से भरना है।
इसके बाद इसे डबल शेड करना है।
आप अगर खुद मेहंदी लगा रही हैं तो इसे लगाने में आपको 20-25 मिनट लगेंगे।
वहीं बाजार से इस तरीके की मेहंदी एक्सपर्ट 10 मिनट में लगा देंगे।
बाजार में इस मेहंदी के लिए आपको 200 रुपये एक हाथ के देने पड़ेगे।
फुल हैंड अरेबिक मेहंदी डिजाइन
मोर डिजाइन के साथ आप करवा चौथ पर फुल हैंड अरेबिक मेहंदी डिजाइन (केरी मेहंदी डिजाइन) ला सकती हैं। इस तरीके के डिजाइन भी हाथों में काफी अच्छे लगते हैं।
इसकी शुरुआत सबसे पहले आपके हाथों में फूल बनाकर की जाएगी।
फिर जाली का डिजाइन क्रिएट किया जाएगा।
अब हथेली पर फूल बनाकर उसमें शेड किया जाएगा।
इसके बाद मोर डिजाइन क्रिएट किया जाएगा।
उंगलियों पर जाली का डिजाइन बनेगा।
इस तरीके की मेहंदी बाहर मार्केट में 500 से 1000 रुपये में लगनी शुरू होगी।
जाली के साथ बनाएं अरेबिक डिजाइन
इस डिजाइन के लिए आपके हाथों में जाली का डिजाइन (मॉर्डन मेहंदी डिजाइन) बनाया जाएगा।
इसके बाद इसे अलग-अलग डिजाइन से भरा जाएगा।
आप चाहे तो पत्तियों वाली जाली डिजाइन भी हाथों में तैयार करा सकती हैं।
फिर इसकी डबल शेड की जाएगी।
इस तरीके की अरेबिक मेहंदी डिजाइन आप करवा चौथ पर अपने हाथों में लगा सकती हैं। इससे आपके हाथ खूबसूरत दिखाई देंगें।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Next Story