लाइफ स्टाइल

गुलाबजल लगाएं पिंपल्स से छुटकारा पाएं, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

Triveni
5 July 2021 3:03 AM GMT
गुलाबजल लगाएं पिंपल्स से छुटकारा पाएं, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका
x
गर्मियों में फाइड खाना खाने के बाद लोगों को पिंपल्स निकलने लगते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| गर्मियों में फाइड खाना खाने के बाद लोगों को पिंपल्स निकलने लगते हैं। ऐसा ज्यादा मीठे फल खाने से भी हो सकता है। या फिर ऐसा पसीना, ऑयली स्किन, पानी की कमी के कारण भी हो सकता है। पिंपल्स के आने से लड़कियां परेशान हो जाती है, जिसकी वजह है वो चिड़चिड़ापन महसूस करती हैं। लेकिन अब पिंपल्स का इलाज घर में मौजूद गुलाबजल से किया जा सकता है।

ग्लिसरीन में गुलाबजल मिलाकर रख सकते हैं और रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। ये पिंपल को हटाने और दाग हटाने में मदद करेगा।
पिंपल को दूर करने के लिए नींबू और गुलाब जल को मिला कर लगाएं। यदी इसको लगाने के बाद चेहरे पर खुजली या स्किन लाल हो जाती है तो इसके इस्तेमाल से बचें। नींबू में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल मिलाकर लगा सकती है। इसे लगाने से ठंडक मिलती है। साथ ही ऑयली स्किन से भी छुटकारा पाया जा सकता है।


Next Story