लाइफ स्टाइल

हरतालिका तीज पर लगाएं मेहंदी, देगी हाथों की खूबसूरती

Tara Tandi
29 Aug 2022 9:59 AM GMT
हरतालिका तीज पर लगाएं मेहंदी, देगी हाथों की खूबसूरती
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2022 ) सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे बड़ा व्रत है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज व्रत रखा जाता है। इस साल ये व्रत 30 अगस्त को है। हरतालिका तीज व्रत के दिन कन्याएं और सौभाग्यवती महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। बात जब 16 श्रृंगार की हो तो मेहंदी का लगना भी जरूरी हो जाता है। यहां हम कुछ लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन की फोटो शेयर कर रहे हैं जो आपके काफी काम आ सकती हैं।

यहां हम लेकर आए हैं कुछ स्पेशल मेहंदी डिजाइन्स जो आपके काफी काम आ सकते हैं। डिजाइन सिलेक्ट करने से पहले आपको बस ये डिसाइड करना है कि आप कैसी मेहंदी लगाना चाहती हैं। यानी कि आप भरे हुए हाथ पसंद करती हैं या फिर सिंपल डिजाइन। ऐसा करने पर आपको काफी आसानी होगी।
भरी हुई मेहंदी
मेहंदी से सजे हाथ अच्छे लगते हैं, लेकिन बात जब भरी हुई मेहंदी की हो तो यकीन मानिए ये हाथों की खूबसूरती को काफी हद तक बढ़ा देते हैं। अगर आप मेहंदी लगाने में पर्फेक्ट हैं तो इस तरह के डिजाइन को लगा सकती हैं।
भरी हुई डिजाइनर मेहंदी
आप इस तरह के डिजाइन को बैक पर लगा सकती हैं। इसमें बने कुछ डिजाइन ब्राइडल हाथों पर भी लगाए जाते हैं। अगर आप डिजाइनर मेहंदी पसंद करती हैं ये अच्छा डिजाइन है।
लेटेस्ट डिजाइनर मेहंदी
आजकल मेहंदी में कुछ जगहों पर बारीक तो कुछ जगहों पर मोटे डिजाइन लगाए जाते हैं। ये मेहंदी का डिजाइन उनमें से एक है। आपते पास समय है और आप भरा हुआ हाथ चाहती हैं तो इस डिजाइन को लगवा सकती हैं।
सिंपल फ्रंट बैक डिजाइन
इस तरह के डिजाइन भी काफी ट्रेंड में रहते हैं जिसमें आगे भरे हुए हाथ और पीछे सिंपल डिजाइन। हो सकता है आपको ये डिजाइन ऐसे पसंद न आए, लेकिन रचने के बाद ये काफी अच्छा लगता है।
सर्कल मेहंदी डिजाइन
सिंपल और आसान मेंहदी लगाने का मन है तो इससे बेहत कुछ नहीं हो सकता है। आप सर्कल डिजाइन को आसानी से लगा सकते हैं। सिंपल से इस डिजाइन में उंगलियों की मेहंदी काफी भरी हुई होती है।
बैक डिजाइन
कुछ लोग सिर्फ हाथों के पीछे मेंदी लगाना पसंद करते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो इस डिजाइन को लगा सकते हैं। मेहंदी का रंग डार्क हो जाने पर ये बेहद खूबसूरत दिखेगा।
Next Story