लाइफ स्टाइल

राखी पर लगाएं लीफ बेल मेहंदी डिजाइन

SANTOSI TANDI
15 Aug 2023 7:08 AM GMT
राखी पर लगाएं लीफ बेल मेहंदी डिजाइन
x
बेल मेहंदी डिजाइन
राखी का त्योहार आने वाला है। ऐसे में आपने तैयारी करना तो शुरू कर दी होगी। अच्छे कपड़े खरीदना, ज्वेलरी और मेहंदी। त्योहार कोई भी हो मेहंदी लगाना हर लड़की को पसंद होता है। अगर आपको भी हाथों में मेंहदी अच्छी लगती है तो इसके लिए आप इस बार राखी पर लीफ बेल मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। ये डिजाइन सिंपल होते हैं लेकिन लड़कियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन ऑप्शन होते हैं। आप भी इन्हें अपने हाथों में लगा सकती हैं। इसके लिए आप डिजाइन का आइडिया यहां से ले सकती हैं।
सिंपल लीफ बेल मेहंदी डिजाइन
अगर आप वर्किंग है और ज्यादा मेहंदी नहीं लगा सकती तो इसके लिए आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले एक लाइन खींचनी होगी। इसके बाद इसमें छोटी-छोटी पत्तियां बनानी होगी। फिर आप चाहे तो एक फूल को वहां पर डिजाइन कर सकती हैं। इस तरीके से आपकी मेहंदी डिजाइन कम समय में बनकर रेडी हो जाएगा। इसे आप घर पर खुद लगा सकती हैं। इसकी खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको सिंपल तरीके को फॉलो करना है।
लीफ बेल मेहंदी डिजाइन
कई सारी लड़कियां होती हैं जिन्हें बड़े-बड़े मेहंदी डिजाइन काफी अच्छे लगते हैं। ऐसे में आप इस तरीके से अपनी हथेली में लीफ का डिजाइन बनाकर बेल मेहंदी (डिफ्रेंट स्टाइल बेल मेहंदी) लगा सकती हैं। ये काफी सिंपल डिजाइन है इसलिए लगाने में भी काफी आसान है। इसके लिए आपको एक बड़ी पत्ती का डिजाइन अपनी हथेली पर क्रिएट करना है। इसके बाद इसे डार्क करके फील करना है। आप चाहे तो उंगली पर भी इस तरीके के डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। वरना सिंगल इस डिजाइन को छोड़ सकती हैं। इस तरीके से आप राखी पर लीफ बेल मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं।
लीफ बेल के साथ फूल का डिजाइन
अगर आपको बेल थोड़ी हैवी चाहिए तो इसके लिए आप लीफ के साथ फूल का डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं। इस तरीके का मेहंदी डिजाइन (बैकहैंड मेहंदी डिजाइन) देखने में काफी अच्छा लगता है। साथ ही हाथों को भरा-भरा दिखाता है। इसे क्रिएट करते वक्त आपको इस बात का ध्यान रखना है कि डिजाइन को छोटा बनाएं साथ ही इसको शेड करें तभी ये डिजाइन अच्छा लगेगा।
राखी पर इस तरीके से लगाएं लीफ बेल मेहंदी डिजाइन लगने के बाद काफी अच्छे लगेंगे। साथ ही आपको को भी खूबसूरत दिखाएंगे।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story