लाइफ स्टाइल

नेचुरल ग्लो के लिए चेहरे पर लगाएं इन सब्जियों का फेस

Bhumika Sahu
18 Feb 2022 5:52 AM GMT
नेचुरल ग्लो के लिए चेहरे पर लगाएं इन सब्जियों का फेस
x
आमतौर पर सब्जियों का इस्तेमाल खाने के लिए किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्किन पर भी सब्जियां लगाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। कुछ सब्जियां तो ऐसी हैं, जिन्हें कुछ चीजों के साथ मिलाकर चेहरे पर डायरेक्ट अप्लाई करने से चेहरे से डेड स्किन भी रिमूव हो जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आमतौर पर सब्जियों का इस्तेमाल खाने के लिए किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्किन पर भी सब्जियां लगाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। कुछ सब्जियां तो ऐसी हैं, जिन्हें कुछ चीजों के साथ मिलाकर चेहरे पर डायरेक्ट अप्लाई करने से चेहरे से डेड स्किन भी रिमूव हो जाती है। आज हम आपको सब्जियों के ऐसे फेस मास्क बता रहे हैं, जिन्हें चेहरे पर लगाने से इंस्टेंट ग्लो आता है।

पत्तागोभी
पत्तागोभी चाइनीज डिशेज में सबसे ज्यादा डाली जाती है. पत्तागोभी आपकी फेवरेट सब्जियों की लिस्ट में शामिल न भी हो लेकिन आपको स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करनी चाहिए। पत्तागोभी फेस मास्क बनाने के लिए पत्तागोभी के पत्तों को मिक्सर में पीस लें और इसमें ग्रीन टी भी मिलाएं। अब इस मिक्चर को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। बाद में हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
आलू
आलू से स्किन की टैनिंग को आसानी से हटाया जा सकता है। आलू के छिलके हटाकर इसे मिक्सी में डालकर पीस लें। इसके बाद आलू में ग्लिसरीन की कुछ ड्राप्स डालकर इसे चेहरे पर आधे घंंटे के लिए लगाकर रखें। इसके बाद इसे पानी से धो लें।
चुकंदर
चुकंदर का जूस पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। चुकंदर का जूस स्किन को क्लियर बनाने में मददगार होता है। चुकंदर का फेस मास्क बनाने के लिए चुकंदर का जूस निकालें, अब इसमें कुछ बूंदें जैतून के तेल की मिलाएं। अब चेहरे पर अच्छे से मसाज करें और इसे सूखने दें। सप्ताह में एक बार इस मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। इसका असर आपको 2-3 दिनों में ही नजर आने लगेगा।
गाजर
गाजर से फेस मास्क बनाने के लिए गाजर का रस निकाल लें और इसमें शहद मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए सूखने दें। फिर साफ पानी से धो लें। सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल करने से आपकी स्किन निखर जाएगी।


Next Story