लाइफ स्टाइल

अपने चेहरे के आकार के अनुसार लगाये बिंदी और दिखे खुबसूरत

SANTOSI TANDI
14 Aug 2023 9:57 AM GMT
अपने चेहरे के आकार के अनुसार लगाये बिंदी और दिखे खुबसूरत
x
बिंदी और दिखे खुबसूरत
हर स्त्री को सजने-सँवरने का शौक रहता हैं। अगर कोई समारोह या त्योंहार हो तो महिलाओं को सर से लेकर पाँव तक सजा हुआ देखा जा सकता हैं। उनके सौंदर्य में चार चाँद लगाती हैं उनके माथे की बिंदी। वो गीत है ना "बिंदिया चमकेगी, चूड़ी खनकेगी", तो जब किसी महिला के माथे पर बिंदी सजती है तो उस महिला के चेहरे पर अपनेआप चमक आ जाती हैं। लेकिन यह तब ही हो पाता है जब बिंदी चेहरे के अनुरूप लगाई गयी हो। जी हाँ, बिंदी तभी सही लगती जब वह चेहरे के हिसाब से हो। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे चेहरे पर किस तरह की बिंदी लगाई जाये।
डायमंड शेप फेस : डायमंड शेप फेस यानि छोटा माथा और चौड़ा जॉलाइन। इस तरह के चेहरे पर नुकीले किनारे की बिंदी के अलावा और किसी भी तरह के शेप की बिंदी जचती है। आपका चेहरा भी डायमंड शेप का है तो आप जिस शेप की बिंदी चाहे लगा सकती हैं।
हार्ट शेप : अगर आपके चेहरे की बनावट हार्ट शेप में है यानी आपका माथा और चीकबोन्स थोड़े चौड़े हैं और गाल उभरे हुए हैं तो आपके ऊपर छोटी और गोल बिंदी ज़रा भी नहीं जंचेगी। आपको बड़ी बिंदी लगानी चाहिए। बेहतर होगा कि आप बॉर्डर वाली बड़ी बिंदी लगाएं। दीपिका पादुकोण का चेहरा इसी तरह का है।
राउंड शेप : अगर आपका चेहरा गोल है, तो ऐसे में आप लंबी बिंदी लगाएं, इससे आपके चेहरे को वर्टिकल लुक मिलता है। इससे फेस के कट आउट भी दिखाई देंगे। गोल आकार की महिलाओं पर छोटे साइज की गोल बिंदी भी खूब फबती है। अगर आपका चेहरा गोल है तो ऐसे में लंबी बिंदी कभी ना लगाएं।
स्कॉएर शेप : अगर आपके फेस के किनारे नुकीले हैं और चिक्बोनस चौड़े हैं तो आप ऐसी बिंदी लगाएं जो आपके कर्व्स को स्मूद कर, चेहरे के किनारों से लोगों का ध्यान हटाए। ऐसे में आपके लिए गोल बिंदी परफेक्ट है। ये आपके फॉरहेड को भी खूबसूरत बनाएगी। इसके अलावा आप यू-शेप्ड बिंदी भी लगा सकती हैं।
ओवल शेप फेस : ओवल शेप के फेस पर हर तरह के शेप की बिंदी जचती है। आपका फेस ओवल आकार का है तो लंबी बिंदी को छोड़कर किसी भी साइज की बिंदी लगा सकती हैं।
Next Story