लाइफ स्टाइल

चेहरे पर लगाएं तुलसी का पानी, पाएं इन समस्याओं से छुटकारा

SANTOSI TANDI
21 Aug 2023 7:14 AM GMT
चेहरे पर लगाएं तुलसी का पानी, पाएं इन समस्याओं से छुटकारा
x
समस्याओं से छुटकारा
भारत में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। इस पौधे को शुद्ध माना जाता है। तुलसी में औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा, बाल और सेहत तीनों के लिए फायदेमंद है। त्वचा पर तुलसी का इस्तेमाल किया जा सकता है। तुलसी का पानी स्किन के लिए लाभकारी है। यह त्वचा संबंधी कई तरह की समस्याओं से निपटने में मदद करता है। इस विषय पर हमने शहनाज हुसैन से बात की है, उन्होंने हमें तुलसी के पत्तों से टॉनिक बनाने का तरीका भी बताया है। चलिए जानते हैं चेहरे पर कैसे करें तुलसी के पानी का उपयोग।
कैसे बनाएं तुलसी का पानी?
सबसे पहले तुलसी की पत्तियां तोड़ लें।
अब पत्तियों को पानी से धो लें, ताकि इस पर जमी गंदगी साफ हो जाए।
अब गैस पर 2-3 कप पानी को गर्म होने के लिए रख दें।
इस पानी में तुलसी की पत्ती डालें।
अब इसे ढककर करीब 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
आखिर में पानी को छान लें।
लीजिए तैयार है तुलसी का पानी।
तुलसी के पानी से पोर्स को कैसे करें साफ?
धूल-गंदगी के कारण पोर्स क्लॉग हो जाते हैं। इसकी वजह से त्वचा पर ब्लैक और व्हाइटहेड्स होने लगते हैं। पोर्स को अनक्लॉग करने के लिए आप तुलसी के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। चेहरे को पानी से धोएं। इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे को रब करें।
पिंपल्स के लिए कैसे करें तुलसी के पानी का इस्तेमाल?
how to use tulsi water for pimple problemअगर आपके चेहरे पर मुंहासे हो रहे हैं, तो परेशान न हो। मुंहासे की समस्या को कम करने के लिए तुलसी के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। मुट्ठी भर तुलसी के पत्ते को पानी में आधे घंटे तक उबाल लें। पानी को ठंडा करके छलनी से एक बोतल में छान लें। चेहरे को क्लींज करने के बाद इस पानी से त्वचा को साफ करें। पिंपल्स पर तुलसी के पानी के नियमित उपयोग से मुंहासे कम होने लगेंगे।
क्या तुलसी का पानी रैशेज की समस्या को कम कर सकता है?
चेहरे पर गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से रैशेज होने लगते हैं। हालांकि, रैशेज होने के अन्य कारण भी हैं, जैसे हीट। त्वचा पर रैशेज होने पर आप तुलसी के पानी का उपयोग कर सकती हैं। इस पानी के उपयोग से न केवल रैशेज कम होंगे, बल्कि जलन और खुजली भी नहीं होगी। रोजाना रूई की मदद से रैशेज पर तुलसी का पानी लगाएं। आप चाहें, तो पानी से फेस वॉश भी कर सकती हैं।
क्या तुलसी का पानी ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद है?
अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आपको त्वचा पर किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले उसके बारे में जानना चाहिए। ऑयली स्किन पर पिंपल्स आसानी से हो जाते हैं। यही नहीं, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स भी होने लगते हैं। ऐसे में स्किन पर ऑयली चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए। ऑयली स्किन के लिए तुलसी का पानी फायदेमंद है। बस आपको रोजाना तुलसी के पानी से फेस वॉश करना होगा। यह त्वचा पर मौजूद ऑयल को सोख लेगा, जिससे आपकी स्किन कम ऑयली दिखेगी। (ऑयली स्किन के लिए टिप्स)
तुलसी से फेस टॉनिक बनाने का तरीका
त्वचा में मॉइश्चर को बूस्ट करने के लिए टॉनिक का इस्तेमाल किया जाता है। टॉनिक स्किन टाइप अनुसार भी मिलता है। आप तुलसी की मदद से फेस टॉनिक बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले तुलसी के पत्तों को पानी से साफ कर लें। अब मिक्सी में तुलसी के पत्तों को पीस लें। गैस पर पानी को उबलने के लिए रख दें। उबलते पानी में तुलसी का पेस्ट डालें। अब इसे 1 घंटे के लिए ऐसे ही रहने दें, ताकि पानी ठंडा हो जाए। अब पानी को एक बोतल में छान लें। इस पानी में गुलाब जल मिलाएं। लीजिए तैयार है तुलसी के पानी से बना फेस टॉनिक।
कैसे करें फेस टॉनिक का इस्तेमाल?
आप इसे फेस पर स्प्रे कर सकती हैं या इस टॉनिक में कॉटन पैड भिगोएं। अब इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें। इस टॉनिक के उपयोग से आपका चेहरा साफ हो जाएगा।
तुलसी के पानी से कैसे बनाएं फेस पैक?
ऑयली और मुंहासे वाली त्वचा के लिए आप तुलसी के पानी से फेस पैक बना सकती हैं। इसके लिए आपको 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच चंदन पाउडर में 2 चम्मच तुलसी का पानी और 1 चम्मच गुलाब जल डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और मुंहासे की समस्या से छुटकारा पाएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story