लाइफ स्टाइल

किचन की सजावट का अहम हिस्सा बन रहे अप्लायंसेज, इनकी मदद से दे नया लुक

Mohammed Raziq
25 Aug 2023 4:21 PM IST
किचन की सजावट का अहम हिस्सा बन रहे अप्लायंसेज, इनकी मदद से दे नया लुक
x
इनकी मदद से दे नया लुक
किचन को नया लुक देने के लिए अब केवल खास एक्सेसरीज ही चुनी जा रहीं हैं, फिर चाहें वो बर्तन हों या इलेक्ट्रानिक अप्लायंसेज। मार्केट में कई तरह कई तरह की डिजाइन,कलर और टेक्सचर में अप्लायंसेज मौजूद हैं जो किचन की सजावट का अहम हिस्सा बन रही हैं। कुकिंग पैन्स,प्लेट्स,टी सेट्स,ग्लास और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज के साथ ही अब एक मार्डन किचन पूरा होता है।
हैंड प्रिंटेड सेट
माड्यूलर किचन प्राडक्ट्स को नया लुक देने के लिए उन्हें हैंड प्रिंटेड फ्लोरल लुक दिया जा सकता है। हैंड प्रिंटेड सेट में अक्सर चार जार, दो साल्ट पेपर बॉटल्स और तीन आइल स्टोरेज बॉटल्स मिलती हैं। मजबूत कांच के इस सेट पर स्टैलनेस स्टील के ढक्कन होते हैं जिससे इनकी मजबुती और बढ जाती है। कांच की प्लेन बरनियों को आइल पेंट की मदद से आप भी पेंट कर सकते हैं।
कलरफुल फाइबर स्पून
किचन को ब्राइट लुक देना चाहते हैं तो कलरफुल ब्राइट स्पून के साथ यह संभव है। ये कई खूबसुरत रंगों में मिलती हैं। इनमें वेजिटेबल स्पून, पिज्जा कटर और पीलर भी शामिल हैं। हैंडल पर हैंगर भी दिये जाते हैं जिससे इन्हें दीवार पर आसानी से हैंग भी कर सकते हैं।
वेस्टर्न शेप ग्लास
मल्टीपर्पज जूस सेट में बड़े साइज जग और ग्लास मग्स होते हैं। इन पर अक्सर बुलियन हेड या सितारों की डिजाइन होती है,जिससे ये अलग दिखते हैं। इनमें पानी और जूस सर्व किया जाता है।
तांबे के बर्तन
माडर्न किचन में पारंपरिक कॉपर के बर्तन भी खूब दिखाई दे रहे हैं। इनमें कइ तरह के पैन,झारे और थालियां भी होती हैं।कॉपर यूटेन्सिल्स में फार्महाउस थीम्स इन दिनों बहुत मशहूर हो रहीं हैं।
हैंगिंग शैल्फ
रसोई की एक दीवार पर कुछ हैंगिंग शैल्फ और पैक लगाकर बर्तन समेट सकते हैं। रैक पर लगे हुक्स में छोटी छोटी बाल्टियां लटकाकर चम्मच,छुरी आदि सामान रख सकते हैं।
Next Story