- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Apple-Coconut Barfi...

x
Apple-Coconut Barfi रेसिपी : बर्फी का ख्याल आते ही मुंह में मिठास घुलने लगती है। आज हम आपको एप्पल-कोकोनट की बर्फी बनाना बताएंगे। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी होती है। यह इम्यूनिटी मजबूत करने में सहायक है। सेब और नारियल से मिलकर बनी यह मिठाई जो भी एक बार चख लेगा, वह हर मौके पर इसकी डिमांड करेगा। इसका स्वाद ऐसा होता है कि कोई कभी नहीं भूल सकता। जब भी आपका मीठा खाने का मन करे तो यह एक शानदार विकल्प है। घर के सभी सदस्य इस पर मोहित हो जाएंगे। व्रत के दौरान भी इसका लुत्फ उठाया जा सकता है। इसे बनाना बेहद आसान है। आपने अगर अभी तक इसे ट्राई नहीं किया तो इस बार इसे किसी हाल में मिस नहीं करें।
सामग्री (Ingredients)
4 कप सेब कद्दूकस किए हुए
1 1/2 कप ताजा नारियल का बूरा
3/4 कप अखरोट बारीक कटे हुए
3/4 छोटा चम्मच इलायची पिसी हुई
1 1/2 कप चीनी
विधि (Recipe)
- एक पैन में धीमी आंच पर नारियल, सेब और चीनी डालकर 8 से 10 मिनट तक चलाते हुए भूनें।
- जब यह अच्छे से भुन जाए इसमें इलायची और अखरोट मिलाकर 2 से 3 मिनट तक और चलाते हुए भूनें।
- मिश्रण के नरम होने पर आंच बंद कर दें और एक प्लेट में निकालकर हल्का ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- मिश्रण के हल्का ठंडा होते ही इस पर पिस्ता लगाकर हल्के हाथों से दबाते हुए बर्फी के आकार में चाकू से काट लें।
- इसे सेट होने के लिए करीब 3 घंटे तक अलग रख दें। तैयार है एप्पल कोकोनट बर्फी।
Tagsसेब-नारियल बर्फीरेसिपीApple-coconut barfirecipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





