लाइफ स्टाइल

रेड के अलावा इन कलर्स के चूड़े को आप कर सकती हैं अपने ब्राइडल लुक के लिए फाइनल

SANTOSI TANDI
26 Sep 2023 11:29 AM GMT
रेड के अलावा इन कलर्स के चूड़े को आप कर सकती हैं अपने ब्राइडल लुक के लिए फाइनल
x
अपने ब्राइडल लुक के लिए फाइनल
हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास होता है। इस दिन के लिए वे अपने लुक को खासतौर से एक-एक चीज की बारीकी को समझकर स्टाइल करना पसंद करते हैं। वहीं फैशन का दौर तेजी से बदल रहा है और कुछ नया लेकर मार्केट में आ रहा है।
वैसे तो ब्राइडल लुक के लिए चूड़ा लाल रंग का चुना जाता है, लकिन अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो रेड कलर को छोड़कर अन्य कलर्स को भी चुन सकती हैं। तो चलिए देखते हैं कलीरों के वो कलर्स जिन्हें आप कर सकती हैं अपने वेडिंग लुक के साथ ट्राई।
ग्रीन कलर चूड़ा डिजाइन
हर रंग हर सुहागन के लिए बेहद शुभ माना जाता है। वहीं अगर आप रेड से अलग कोई कलर चुनना चाहती हैं तो इस तरीके के चूड़े के साथ आप गोल्डन कलर के कंगन को स्टाइल कर सकती हैं। वहीं चाहे तो ग्रीन एमरल्ड वाले डायमंड कंगन भी पहन सकती हैं।
व्हाइट कलर चूड़ा डिजाइन
व्हाइट कलर देखने में बेहद सोबर नजर आता है और इसका मतलब प्यूरिटी यानी पवित्रता का प्रतीक है। वहीं इस तरह के चूड़े के साथ आप पेस्टल कलर के अनकट डायमंड कंगन को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आप चाहे तो अपने पति के नाम का पहला अक्षर भी बनवा सकती हैं।
पेस्टल पिंक कलर चूड़ा डिजाइन
पेस्टल कलर अपने आप में ही काफी सटल लुक देने में सहायता करता है। इस तरह का कलर कॉम्बिनेशन आप दिन के उजाले में होने वाली शादी के लिए चुन सकती हैं। बता दें कि इस तरह के चूड़े के साथ आप पर्ल डिजाइन के कंगन की मदद लेकर सेट बना सकती हैं और अपने हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं।
ऑरेंज कलर चूड़ा डिजाइन
ऑरेंज कलर वैसे तो काफी ब्राइट कलर है, लेकिन अगर आप ब्राइडल लुक के साथ एक्सपेरिमेंट कर कुछ युनिक सोच रही हैं तो इस तरह के चूड़े को पहन सकती हैं। बता दें कि इसमें आप ट्रांसपेरेंट स्टोन वाले आर्टिफिशियल डायमंड कंगन को हाथों में पहन सकती हैं और लुक को आकर्षक बना सकती हैं।
Next Story