लाइफ स्टाइल

रसगुल्ले के अलावा इन स्ट्रीट फूड के लिए भी प्रसिद्द है कोलकाता, जरूर लें इनका जायका

SANTOSI TANDI
7 Jun 2023 12:20 PM GMT
रसगुल्ले के अलावा इन स्ट्रीट फूड के लिए भी प्रसिद्द है कोलकाता, जरूर लें इनका जायका
x
रसगुल्ले के अलावा इन स्ट्रीट फूड
जब भी कभी रसगुल्ले का नाम आता हैं, तो मन में कोलकाता क ख्याल आने लगता हैं क्योंकि रस की मिठाइयों के लिए कोलकाता की अपनी अलग ही पहचान हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोलकाता अपने स्ट्रीट फूड के लिए भी प्रसिद्द है। कोलकाता जायकेदार और लजीज व्यंजनों का स्वर्ग है। यहां आपको एक से बढ़कर एक जायके लेने को मिलते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कोलकाता के कुछ प्रसिद्द स्ट्रीट फूड के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप कोलकाता ट्रिप पर जा रहे हैं तो इन फूड्स को ट्राई किए बिना बिल्कुल न लौटे, वरना आपकी यात्रा अधूरी मानी जाएगी। आइये जानते हैं कोलकाता के इन स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के बारे में...
काठी रोल
करारे लच्छे परांठे में लिपटे गरमा-गर्म कबाब जो मुँह में रखते ही घुल जाते हैं। काठी का मतलब वो लकड़ी की सींक जिस पर कबाब सेके जाते हैं। ये कलकत्ता की पूरे देश को देन है। हमारा देसी फास्ट फ़ूड है, जिसे आप अपने साथ ले जा सकते हैं। खाने में आसान, ले जानें आसान और स्वाद ऐसा कि मैं रोज़ शाम को एक हल्का-फुल्का काठी रोल खाने पार्क स्ट्रीट चला जाता था।
तेली भाजा
तेली भजा सामान्य पकोड़े नहीं होते हैं। ये साइज में थोड़े बड़े और काफी स्वादिष्ट होते हैं। तेली भाजा डीप-फ्राइड आलू, बैंगन और प्याज के पकोड़े होते हैं और ये चाय के साथ खाने में बहुत अच्छे लगते हैं। शाम के समय चाय सेशन के लिए तेजी भाजा एकदम परफेक्ट हैं।
कोलकाता बिरयानी
अवधी शैली से प्रेरित, कोलकाता बिरयानी हर किसी का दिल जीत लेती है। इस व्यंजन की मनमोहक सुगंध और कई मसालों का फ्लेवर जिसमें लंबे चावलों का इस्तेमाल किया जाता है, बिरयानी का स्वाद और बढ़ा देते हैं। कोलकाता में आप चिकन या मटन कोई सी भी बिरयानी आर्डर कर सकते हैं, दोनों का ही टेस्ट एकदम लाजवाब होता है।
पुचका
कुछ स्ट्रीट फूड खाए बिना कोई भी फूड ट्रेल पूरा नहीं लगता और खाने की शुरूआत करने के लिए पुचका से बेहतर क्या हो सकता है? बंगाली गोलगप्पे और पानीपुरी की फिलिंग करने के लिए, आलू में कई मसालों, स्प्राउट्स और इमली के पानी को मिलाया जाता है।
चिकन कबिराजी
जितना अजीब नाम, उतना ही अजीब ये व्यंजन है। चिकन या मछली के मसालेदार टुकड़े को आलू के लम्बे पतले लच्छों में लपेट कर डीप फ्राई किया जाता है। और आपके सामने परोसा जाता है। एक ऐसा व्यंजन जो ऊपर से करारा तो अंदर से बेहद नरम- मुलायम होता है। पिछले कई दशकों से एस्पलेनैड इलाके के मित्रा कैफे में हरी चटनी और प्याज के साथ परोसा जाता है।
चेलो कबाब
यदि आपको चिकन खाना बेहद पसंद है, तो आपको कोलकाता में मटन सीख और चिकन कबाब को जरूर ट्राई करना चाहिए। इस डिश को स्टीम चावलों और सब्जियों के परोसा जाता है। इसे स्टार्टर या मेन मेन्यू के रूप में खाया जाता है।
फिश चॉप्स
फिश कोलकाता शहर के फूड कल्चर में एक मेजर रोल प्ले करती है। नाश्ते से लेकर रात के खाने तक, सिलेक्ट करने लिए कई मछली आइटम हैं। फिश चॉप्स मछली और सब्जियों की स्वादिष्ट डिश होती है। जिन्हें एक साथ मिलाकर बेसन या मैदा के घोल में तला जाता है। फिश चॉप को कसुंडी या सरसों की चटनी में डुबोएं और फिर खाएं। यकीन मानिए आप अंगुली चाटने को मजूबर हो जाएंगे।
घुघनी
सफ़ेद छोलों को उबाल कर ऊपर से बारीक कटे टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और धनिया डाला जाता है और नमक, लाल मिर्च, पिसा जीरा और खट्टी-मीठी चटनी डाल कर दोने में परोसा जाता है। हेल्दी भी, टेस्टी भी।
Next Story