लाइफ स्टाइल

कपड़ों के अलावा भी वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं कई चीजें, आइये जानें इनके बारे में

SANTOSI TANDI
27 Aug 2023 8:07 AM GMT
कपड़ों के अलावा भी वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं कई चीजें, आइये जानें इनके बारे में
x
आइये जानें इनके बारे में
आजकल का समय तकनिकी का ज़माना हैं जहाँ अपने काम में सहूलियत लाने के लिए इंसान मशीनों की मदद लेना पसंद करता हैं। ऐसी ही एक मशीन है जो आज के समय में हर घर में देखी जा सकती हैं और वो है वाशिंग मशीन जो आपके कपड़ों को धोने में आपको मदद करती हैं और आपके काम को आसान बनाती हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि वाशिंग मशीन में आप कपड़ों के अलावा भी कई चीजें धो सकते हैं और अपने काम को कम कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें वाशिंग मशीन में आसानी से धोया जा सकता हैं।
किचन एक्सेसरीज
ओवन के लिए इस्तेमाल होने वाले ग्लव्स, क्लीनिंग मैट्स, रबर का चॉपर बेस आप ये सभी चीजें वॉशिंग मशीन की मदद से साफ़ कर सकते हैं।
योगा मैट्स
योगा मैट्स घर में सबसे गंदी चीजों में से एक होती हैं और इन्हें आप आसानी से वॉशिंग मशीन में डाल कर धो सकते हैं। आप इनके साथ टॉवल वगैरह भी धुलने के लिए डाल सकते हैं और इन्हें साफ़ करने के दौरान मशीन को सौम्य रखें। इसके लिए गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें, मैट की क्वालिटी खराब हो सकती है।
स्पोर्ट इक्विपमेंट
हमारे स्पोर्ट्स गियर सबसे ज्यादा पसीना सोखते हैं और इस वजह से वो सबसे ज्यादा गंदे भी होते हैं। सिर्फ उन्हें पोंछ कर साफ़ कर देना ही काफी नहीं है, उन्हें ठीक ढंग से धोने की जरूरत होती है। मेश कवर या फिर तकिये के कवर में अपने स्पोर्ट्स गियर को डालें और फिर मशीन में डालें ताकि वो डैमेज ना हों। इन्हें धोने के लिए स्लो साइकिल और सौम्य डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें।
दोबारा इस्तेमाल किये जा सकने वाले सब्जी के थैले
प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध लगने के बाद से हर जगह कपड़े से तैयार किये हुए थैलों का इस्तेमाल बढ़ गया है। कच्ची फल सब्जियों की वजह से ये बैग जल्दी गंदे हो जाते हैं और शायद ही इन्हें कोई साफ़ करने के बारे में सोचता है। लेकिन आप इन्हें मशीन में डालकर आसानी से साफ कर सकते हैं।
माउस पैड
माउस पैड पर भी दुनियाभर की गंदगी जमा रहती है और उसे साफ़ करने की तरफ शायद ही किसी का ध्यान जा पाता है। लेकिन अगली बार आप वॉशिंग मशीन में इसे डाल कर साफ़ कर सकते हैं। आप इसके लिए हल्के गर्म पानी का प्रयोग कर सकते हैं।
हम में से कई लोगों को अपने स्नीकर्स साफ़ करना एक बहुत बड़ा टास्क लगता है। आप आसानी से वॉशिंग मशीन में अपने जूतों को डाल कर धो सकते हैं और इसके लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैप्स और हेयर एक्सेसरीज
इसके लिए आप अपने मेश बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने इस बैग में अपना कैप या फिर दूसरी हेयर एक्सेसरीज डालें और जेंटल साइकिल मोड पर मशीन चला दें। इन्हें धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें। रबर के सामान खराब हो सकते हैं। अगर आपके कैप के अंदर कार्डबोर्ड लगा हुआ है तो इसे मशीन में ना धोएं।
शॉवर कर्टेन
बाथरूम एक्सेसरीज की बात करें तो शॉवर के साथ लगे हुए पर्दों पर कभी किसी का ध्यान नहीं जाता है। ये नहाने के दौरान हर बार भीग जाता है इस वजह से इसे अलग से धोने के बारे में कोई नहीं सोचता है लेकिन इनमें भी गंदगी जमा होती है। इन्हें मशीन में डालकर ठंडे पानी से धोएं और खुद फर्क देखें।
Next Story