लाइफ स्टाइल

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मददगार साबित होता है अपराजिता फूल

Apurva Srivastav
22 May 2023 4:22 PM GMT
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए मददगार साबित होता है अपराजिता फूल
x
अपराजिता के फूल दिखने में जितने सुंदर होते हैं, स्वास्थ्य के लिए भी इसके उतने ही फायदे होते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर इन फूलों का उपयोग आयुर्वेद में भी सदियों से किया जा रहा है। वैज्ञानिक भाषा में इसे "Clitoria ternatea" कहा जाता है। ये फूल एक प्राचीन थाई हर्बल पौधा है जिसके बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। भारत में अपराजिता आपको आसानी से मिल सकता है। साथ ही इस फूल का इस्तेमाल पूजा में भी किया जाता है। ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल हर्बल टी बनाने में करते हैं। आज इस लेख में हम आपको अपराजिता के फूलों के बारे में ऐसे ही कुछ अनोखे फायदों के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं।
अपराजिता फूल के फायदे जान हो जाएंगे हैरान You will be surprised to know the benefits of Aparajita flower in hindi
अपराजिता के फूल में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स शरीर में इम्यूनिटी(Immunity) बढ़ाने के लिए मददगार साबित होता है। इसके सेवन से शरीर में किसी भी तरह के इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता को ये मजबूत करता है।
वजन(Weight) को नियंत्रण में रखने के लिए अपराजिता के फूल बहुत लाभदायक होते हैं। इसकी चाय बनाकर पीने से ये फैट को कम करता है। जिससे वजन नहीं बढ़ता है। यह फूल टेरनैटिन्स नामक तत्वों का उपयोग करके शरीर में वसा कोशिकाओं के संश्लेषण को अवरुद्ध करने में मदद कर सकता है।
अपराजिता का फूल ब्लड प्रेशर(blood pressure) को कम करने में भी बहुत मदद करता है। क्योंकि इसमें मौजूद टेरनैटिन्स हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन को कम करता है। जिससे ब्लड प्रेशर मेंटेन रहता है।
अपराजिता के फूलों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी (Antioxidant and Anti-Inflammatory) तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जिससे ये पेट की मांसपेशियों को आराम पहुंचाने में मदद करता है और पाचन में सुधार करता है। इसलिए इसका सेवन आंतों को स्वस्थ रखने के लिए मददगार साबित होती है।
अपराजिता के पौधे में मौजूद क्यूरेटिन कम्पाउंड होता है, जो कैंसर कोशिकाओं को शरीर में बढ़ने से रोकता है। दरअसल, क्यूएरसेटिन एंटी-ब्रेस्ट कैंसर एक्टिविटी के लिए जाना जाता है। ऐसे में इस फूल के अर्क में मौजूद एंटी मेटास्टेटिक एक्टिविटी ब्रेस्ट में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने नहीं देता है।
Next Story