लाइफ स्टाइल

एंटी-इंफ्लामेटरी आहार गठिया रोगियों के लिए हो सकते हैं लाभकारी, इन चीजों का करें सेवन

HARRY
27 Aug 2023 5:41 AM GMT

आर्थराइटिस : आर्थराइटिस यानी गठिया के मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ते हुए रिपोर्ट किए जा रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक साल 2019 में दुनियाभर में लगभग 528 मिलियन लोग ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित थे। यह आंकड़ा 1990 के मामलों से करीब 113 प्रतिशत अधिक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आर्थराइटिस अब सिर्फ वृद्ध लोगों में होने वाली समस्या नहीं रही है, कम उम्र के लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण तेजी से बिगड़ती लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गठिया की समस्या से बचाव के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से व्यायाम की आदत बनाएं। इसके अलावा आहार में एंटी-इंफ्लामेटरी चीजों को शामिल करके भी आप इस रोग के खतरे को कम कर सकते हैं।

आइए जानते हैं कि किन चीजों को प्रभावी एंटी-इंफ्लामेटरी माना जाता है? एंटी-इंफ्लामेटरी आहार का करें सेवन स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कुछ खाद्य पदार्थों जैसे कि बेरी और फलों-सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है जो शरीर को कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाने में लाभकारी हो सकती है। एंटीऑक्सीडेंट ऐसे यौगिक होते हैं जो सूजन को कम करने और जोड़ों की परेशानी से बचाने में भी लाभकारी हैं।इसके अलावा आप आहार में कुछ ऐसी चीजों का भी शामिल कर सकते हैं जो प्रभावी तरीके से सूजन को कम करने में मददगार मानी जाती हैं। आइए जानते हैं किन खाद्य पदार्थों को एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों वाला माना जाता है? फैटी फिश से मिल सकता है स्वास्थ्य लाभ फैटी फिश प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली चीजों का बेहतर स्रोत हैं इनसे इंफ्लामेशन से संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। मछलियों मेंओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है यह न सिर्फ मस्तिष्क की समस्याओं को कम करने में लाभकारी है साथ ही इससे इंफ्लामेशन के जोखिमों से भी बचाव किया जा सकता है। गठिया रोगियों को भी इस तरह के आहार से लाभ मिल सकता है। ब्रोकली बहुत फायदेमंद सब्जी ब्रोकली अत्यधिक पौष्टिक मानी जाती है, यह फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और केल के साथ एक क्रूसिफेरस सब्जी है। शोध से पता चला है कि क्रूसिफेरस सब्जियां खाने से हृदय रोग और कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। यह उनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के एंटी-इंफ्लामेटरी प्रभावों के कारण होता है। ब्रोकली सल्फोराफेन से भी भरपूर होती है, यह एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट जो शरीर में उन अणुओं को कम करती है जो सूजन का कारण बनती हैं।

एवोकाडो का करें सेवन एवोकाडो हमारे शरीर के लिए सबसे पौष्टिक फलों में से एक है। ये पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और मोनोअनसैचुरेटेड फैट का समृद्ध स्रोत है। शोधकर्ताओं ने पाया कि इसमें कैरोटीनॉयड और टोकोफ़ेरॉल भी पाया जाता है जो कैंसर और हृदय रोग के जोखिम कम को करने में आपके लिए लाभकारी है। इसके अलावा, एवोकैडो में मौजूद यौगिक त्वचा कोशिकाओं में सूजन को कम कर सकता है।अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

Next Story