लाइफ स्टाइल

एक अनोखे शहर का ऐलान: जहां न होंगी सड़कें और न ही कारें, जाने क्या है पूरी योजना

jantaserishta.com
11 Jan 2021 5:09 PM IST
एक अनोखे शहर का ऐलान: जहां न होंगी सड़कें और न ही कारें, जाने क्या है पूरी योजना
x

DEMO PIC 

कुछ ही महीने में इस शहर के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा.

सऊदी अरब ने एक ऐसा शहर बनाने का ऐलान किया है जहां न तो कारें होगीं और न ही सड़कें. सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इस शहर की योजना पेश की है. असल में सऊदी अरब तेल पर निर्भरता खत्म कर नए इनोवेशन की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहा है और यह योजना उसी का हिस्सा है. कुछ ही महीने में इस शहर के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा.

bloomberg.com की रिपोर्ट के मुताबिक, नया शहर करीब 170 किलोमीटर क्षेत्र में फैला होगा और इसका नाम द लाइन होगा. यह सऊदी अरब के निओम प्रोजेक्ट का हिस्सा होगा. सऊदी अरब निओम प्रोजेक्ट पर 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 36 लाख करोड़ रुपये) खर्च कर रहा है.
सऊदी अरब ने कहा है कि भविष्य के इस शहर में कार्बन उत्सर्जन नहीं होगा. सऊदी सरकार की प्रेस रिलीज के मुताबिक, नए शहर में लोग पैदल चलेंगे और यह प्रकृति के किनारे होगा. नए शहर में करीब 10 लाख लोग रहेंगे. 2030 तक इस शहर से 3 लाख 80 हजार रोजगार भी पैदा होंगे. शहर की आधारभूत संरचनाओं के निर्माण पर 100 से 200 बिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत आएगी.
क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने 2017 में निओम प्रोजेक्ट का ऐलान किया था. सऊदी अब तक दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश रहा है, लेकिन सलमान अब देश की इकोनॉमी में विविधता लाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि भविष्य में सऊदी की स्थिति अच्छी बनी रहे.
सलमान ने इस अनोखे शहर को बसाने की योजना पेश करते हुए कहा कि विकास के लिए हमें प्रकृति के बलिदान को क्यों स्वीकार करना चाहिए? उन्होंने कहा कि यह शहर इंसानियत के लिए क्रांति की तरह होगा. इस शहर में एक बार में 20 मिनट से अधिक चलने की जरूरत नहीं होगी और इसके आसपास अल्ट्रा हाई स्पीड ट्रांजिट और ऑटोनोमस मोबिलिटी सोल्यूशंस मौजूद रहेंगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story