लाइफ स्टाइल

ईद के लिए तैयार है अनारकली सूट तो आइये जानते है इस बारे में

HARRY
28 Jun 2023 6:14 PM GMT
ईद के लिए तैयार है अनारकली सूट तो आइये जानते है इस बारे में
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ईद का त्योहार अपने साथ काफी खुशियां लेकर आता है। माह-ए-जिलहिज्ज के चांद का दीदार होने के बाद 29 जून 2023 को ईद उल-अजहा का पर्व मनाया जाएगा। इसकी तैयारी लोगों ने काफी पहले से शुरू कर दी थी। लोग नए-नए कपड़े खरीदने के लिए बाजार जा रहे हैं। घरों में तरह-तरह के पकवान भी बनाए जा रहे हैं। महिलाओं की शॉपिंग लगभग पूरी हो ही गई होगी। सभी ने अपनी-अपनी पसंद के हिसाब के ईद के आउटफिट खरीद लिए होंगे।

ईद के लिए अनारकली सूट महिलाओं को काफी पसंद आते हैं। अनारकली सूट हर किसी के शरीर के हिसाब से आते हैं लेकिन फिर भी इन्हें पहनते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। दरअसल, अनारकली सूट आपके लुक को रॉयल बना सकता है पर, अगर आप इसे सही तरीके से कैरी नहीं करेंगी तो ये देखने में अजीब लगेगा। आइए आपको अनारकली सूट कैरी करने का सही तरीका बताते हैं।अनारकली सूट को पहनने से पहले उसकी फिटिंग का खास ध्यान रखें। अगर इसकी फिटिंग परफेक्ट होगी तो आपका लुक भी निखर के आएगा।

अगर आप प्लेन अनारकली सूट पहन रही हैं और अपने लुक को एक रॉयल टच देना चाहती हैं तो इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप अनारकली सूट के साथ हैवी दुपट्टा स्टाइल करें।

अनारकली सूट के साथ स्टाइलिश सी हील्स जरूर पहनें। ये आपके लुक को पूरा करने में मदद करेगा। हील्स आपको लंबा दिखने में मदद करती है, इसके साथ ही हील्स पहन कर महिलाएं स्लिम दिखती हैं। अगर आपको हील्स नहीं पसंद तो प्राथमिकता मोजड़ी को ही दें।

Next Story