- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- घर पर नेचुरल फेस वॉश...

लाइफस्टाइल:DIY नेचुरल फेस वॉश: घर पर आसान और सुरक्षित तरीका
खूबसूरत और हेल्दी स्किन का राज हमेशा महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में नहीं छिपा होता। कई बार यह हमारे घर में मौजूद साधारण चीजों में ही होता है। सही तरीके से इस्तेमाल किए जाएं तो ये चीजें स्किन की देखभाल को और भी आसान बना सकती हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में धूल, मिट्टी और पॉल्यूशन की वजह से हमारी त्वचा अपनी नेचुरल ग्लो खोने लगती है। अक्सर हम फेस वॉश या क्लींजर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसलिए अगर आप अपने चेहरे को नेचुरल तरीके से साफ करना चाहते हैं, तो घर में मौजूद साधारण चीजों से बने फेस वॉश को अपनाना सबसे सही तरीका है।
बेसन और हल्दी का फेस वॉश: बेसन सदियों से चेहरे को निखारने के लिए इस्तेमाल होता रहा है। यह स्किन की गहराई से सफाई करता है और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाता है। हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल्स को दूर रखते हैं। बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। ड्राई स्किन के लिए कच्चा दूध और ऑयली स्किन के लिए गुलाब जल डालकर पेस्ट तैयार करें।
एलोवेरा और शहद का फेस वॉश: सेंसिटिव या ड्राई स्किन के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प है। एलोवेरा ठंडक और फ्रेशनेस देता है, जबकि शहद मॉइस्चर को लॉक करता है। 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच शहद मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। इसे फ्रिज में 2-3 दिन तक रखा जा सकता है।
ओट्स और दही का फेस वॉश: अगर स्किन टैनिंग या बेजान लग रही है, तो ओट्स और दही का फेस वॉश असरदार है। ओट्स स्किन को साफ करते हैं और दही का लैक्टिक एसिड दाग-धब्बों को हल्का करता है। 1 चम्मच ओट्स पाउडर में 1-2 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
इस्तेमाल का तरीका: चेहरे को पानी से गीला करें। पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 1-2 मिनट हल्की मसाज करें। फिर पानी से धो लें और तौलिए से थपथपाकर सुखाएं। चेहरे पर मॉइस्चराइजर या गुलाब जल जरूर लगाएं।
फायदे: घर का बने फेस वॉश पूरी तरह केमिकल-फ्री और सल्फेट-फ्री होता है। यह सस्ता और सुरक्षित है। रोजाना इस्तेमाल करने से त्वचा का नेचुरल ग्लो वापस आता है और स्किन हेल्दी रहती है।





