लाइफ स्टाइल

इंडोनेशिया के घने जंगलों में छिपा है अद्भुत नजारा, यहां एक साथ नजर आते हैं 1000 झरने

SANTOSI TANDI
17 Sep 2023 8:04 AM GMT
इंडोनेशिया के घने जंगलों में छिपा है अद्भुत नजारा, यहां एक साथ नजर आते हैं 1000 झरने
x
यहां एक साथ नजर आते हैं 1000 झरने
आज तक आपने अपनी जिंदगी में कई तरह के झरने देखे होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे झरने के बारे में बताने वाले हैं, जिसका नजारा देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां आप एक साथ हजार झरने गिरते हुए देखेंगे। यह सुनकर आपको भरोसा नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है।
अगर आप कभी इंडोनेशिया में यात्रा के लिए जा रहे हैं, तो आपको टम्पक सेवू झरने का नजारा देखने जरूर जाना चाहिए। माना जाता है कि यह इंडोनेशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे ठंडा झरना है। यह झरना इंडोनेशिया के पूर्वी जावा (East Java) में स्थित है। इस झरने का नाम टम्पक सेवू इसलिए है, क्योंकि इसका मतलब होता है एक हजार झरने।
यह एक ऐसा झरना है, जहां अगर आप बीच में खड़े होंगे तो आपको अपने चारों तरफ झरने गिरते दिखाई देंगे। हर साल यहां घूमने के लिए लाखों लोग आते हैं।
इस झरने के आसपास चिड़ियों की चहचहाहट और झरनों की आवाज आपका दिल मोह लेगी। झरने की ऊंचाई 120 मीटर है। यह झरना एक सक्रिय ज्वालामुखी के बीच स्थित है। यह जावा का सबसे ऊंचा पर्वत माना जाता है।
कैसे पहुंचे टम्पक सेवू झरना
अगर आप इस झरने का देखने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको मलंग जाना होगा। मलंग, इंडोनेशिया के जावा प्रात में आता है। अगर आप जावा प्रांत में हैं, तो यहां से आप मोटरसाइकिल भी किराए पर ले सकते हैं।
मलंग में ऐसी कई जगहें हैं जहां से आप बाइक किराये पर ले सकते हैं, लेकिन आपको पहले उनके नियम और शर्तों को मानना होगा। अगर आप झरने तक बाइक से जा रहे हैं, तो यहां भी आपको अपनी बाईक पार्के करने के लिए चार्ज देना होगा। (बजट में इन हिल स्टेशन की करें सैर)
पार्किंग फीस
यहां पार्किंग फीस इंडोनेशिया करेंसी 5000 से 10000 के बीच है। लेकिन यहां बाईक केवल उन्हें चलाने दिया जाता है, जिसे इंडोनेशिया में मोटर बाइक चलाने का अनुभव है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां की सड़कें काफी खतरनाक है। टम्पक सेवू झरना पहुंचने में आपको करीब 1 घंटे लगेंगे।
अगर आप बजट में ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आप यहां तक जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग कर सकते हैं। मलंग में बस टर्मिनल दादंग से आप प्रोजिव टर्मिनल के लिए बस पकड़ें। यहां से फिर आप पैदल उतरकर टम्पक सेवू तक पैदल जा सकते हैं। बस केवल एक बार भरने के बाद ही चलती है और शाम 5 बजे के बाद नहीं चलती है।
आज के आर्टिकल में बस इतना है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।
Next Story