- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Amla Side Effects :...
लाइफ स्टाइल
Amla Side Effects : क्या आप भी इन बीमारियों से हैं पीड़ित ? तो भूलकर भी ना करें आंवले का सेवन
Rani Sahu
5 Dec 2022 6:02 PM GMT

x
Amla Side Effects : ठंड का मौसम आते ही आंवला बाजारों में दिखना शुरू हो जाता है। यह फल मार्केट में कई रुपों में उपलब्ध होता है जैसे कि आचार, मुरब्बा, कैंडी आदि। लेकिन बहुत से लोग इसे कच्चा खाना भी पसंद करते हैं। बता दें कि आंवला खाने से कई फायदे मिलते हैं। यह आंख की रोशनी, स्किन और बाल की सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसके अलावा यह खून को भी साफ करने में कारगर होता है। लेकिन कुछ बीमारियां है, जिससे पीड़ित लोगों को आंवला खाने की सख्त मनाही होती है। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन कौन सी बीमारियां हैं, जिसमें आंवले का नुकसानदेह साबित हो सकता है।
इन बीमारियों से पीड़ित लोग भूलकर भी न करें आंवले का सेवन
लो ब्लड शुगर की समस्या
जो लोग एंटी-बायोटिक दवाओं का सेवन करते हैं, उन्हें आंवले को खाने से बचना चाहिए। इसी तरह लो ब्लड शुगर के मरीजों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी तबियत और बिगड़ सकती है, जिससे आप गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं।
सर्दी जुकाम से पीड़ित
आंवले की तासीर ठंडी होती है, इसलिए सर्दी-जुकाम या बुखार से पीड़ित लोगों को इसका सेवन कभी नहीं करना चाहिए। अगर आप तबियत खराब होने के बावजूद इसका सेवन करते हैं तो यह आपके बॉडी टेंपरेचर को और गिरा सकता है, जिससे आप अस्पताल पहुंच सकते हैं।
किडनी रोगियों के लिए आंवला नुकसानदेह
किडनी से संबंधित रोगों से पीड़ित मरीजों को भी आंवले का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, आंवले का सेवन करने से शरीर में सोडियम की मात्रा में बढ़ोत्तरी हो जाती है। जो किडनी की सेहत पर बुरा प्रभाव डालती है। ऐसे में किडनी फेलियर की नौबत भी आ सकती है।
सर्जरी से पहले बंद कर दें आंवला खाना
अगर किसी व्यक्ति की किसी प्रकार की कोई सर्जरी होने वाली है। तो उसे करीब एक महीने पहले से इसका सेवन बंद कर देना चाहिए। ऐसा न करने पर आपकी रक्त धमनियां फट सकती हैं और इससे अत्यधिक ब्लीडिंग का खतरा होता है।
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story