लाइफ स्टाइल

हेल्थ के साथ बालों के लिए फायदेमंद है आंवला पाउडर, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Tulsi Rao
5 Sep 2021 4:47 PM GMT
हेल्थ के साथ बालों के लिए फायदेमंद है आंवला पाउडर, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
x
आंवला के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में हर कोई जानता है। आंखें कमजोर होने पर आंवला खाने की सलाह दी जाती है। बालों के लिए भी आंवला पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि ये पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आंवला के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में हर कोई जानता है। आंखें कमजोर होने पर आंवला खाने की सलाह दी जाती है। बालों के लिए भी आंवला पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि ये पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि बालों पर इसे किस तरह से लगाया जा रहा है। आंवला में विटामिन सी होता है और इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। वहीं ऐसा माना जाता है की बालों की ग्रोथ में भी आंवला मदद करता है।

कई रिसर्च के मुताबिक आंवले की मदद से बालों को मजबूत बनाया जा सकता है। बालों पर आंवले के इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है और इसमें मौजूद आयरन स्कैल्प हेल्थ को अच्छा कर सकता है। आंवला में मौजूद विटामिन सी बालों को शाइनी बना सकता है।
कैसे करें बालों पर आंवले का इस्तेमाल
1) महंदी में मिलाकर लगाएं
अगर आप बालों में महंदी का इस्तेमाल करते हैं, तो इसमें 1 चम्मच आंवला ऑयल मिला सकते हैं। ये बालों को मॉइश्चराइज करने में मदद करेगा। ध्यान दें कि इसे लगाने से सिर पर ठंडक महसूस होती है, ऐसे में आप इसे गर्म मौसम में ही लगाएं।
2) ऑयल बनाएं
सामग्री
3 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल
1 बड़ा चम्मच आंवला पाउडर
8-10 करी पत्ते
तरीका
तीनों चीजों को पानी में मिलाकर थोड़ी देर गैस पर रखें और एक उबाल आने दें। इसके बाद इसे छानकर अपने बालों में लगाएं। आप इसे 1 घंटे में हटा सकते हैं या फिर चाहें तो रात भर के लिए लगा रहने दें सकते हैं
3) हेयर मास्क
सामग्री
2 अंडा
1 चम्मच आंवला पाउडर
तरीका
आंवला हेयर मास्क बनाने के लिए 2 अंडों के सफेद भाग को अच्छे से फैंटे और फिर इसमें आंवला पाउडर मिक्स करें। बालों पर इसे आधे से एक घंटे के लिए लगाएं और ठंडे पानी से धो लें। ये बालों को पोषण देने में मदद करेगा। जिससे आपके बाल नैचुरली खूबसूरत नजर आएंगे।
4) आंवला पाउडर में जड़ी बूटियां मिलाएं
शिकाकाई, रीठा और भृंगराज पाउडर के साथ आंवला पाउडर मिला कर लगाने से बाले अच्छे होते हैं। इन सभी चीजों का एक चम्मच गुनगुने पानी में भिगोएं। इसके बाद पेस्ट को अपने बालों में अच्छी तरह से लगाएं।
आगर आपको आंवला सूट नहीं करता है, तो आप इसका इस्तेमाल ना करें। साथ ही किसी भी टिप को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें


Next Story