लाइफ स्टाइल

इन हिंदी बोलने वालों देशों की सुंदरता देख भूल जाएंगे अमेरिका, बनाएं घूमने का प्लान

Rani Sahu
8 Oct 2022 6:01 PM GMT
इन हिंदी बोलने वालों देशों की सुंदरता देख भूल जाएंगे अमेरिका, बनाएं घूमने का प्लान
x
दुनिया में भारत की एक इकलौता देश नहीं है जहां हिंदी बोली जाती है। भारत के अलावा भी ऐसे बहुत से देश है जहां हिंदी बोली जाती है। वैसे तो घूमने के लिए ज्यादातर लोग अमेरिका और यूरोप जैसे देशों के ही सपने देखते हैं लेकिन अगर आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं और आपको लैंग्वेज बैरियर की दिक्कत है तो आप इन हिंदी स्पीकिंग देशों में घूमने का प्लान बना सकते हैं।
मॉरीशस- मॉरीशस में आपको कई लोग हिंदी बोलने वाले मिल जाएंगे। ये घूमने के लिहाज से बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है। आपको यहां भाषा को लेकर ज्यादा दिक्कत नहीं होगी.
सिंगापुर- सिंगापुर एक ऐसा देश है जहां भारत से बहुत से लोग पढ़ने जाते हैं। यहां हिंदी बोलने वाले लोग बहुत मिल जाऐंगे। सिंगापुर में घूमने के लिए बोटोनिकल गार्डन, यूनिवर्सल स्टूडियों जैसी कई सारी जगह मिल जाएंगी।
नेपाल- नेपाल तो वैसे भी भारत का पड़ोसी देश है और यहां पर भी हिंदी भाषा ही बोली जाती है। भारत के लोगों के लिए नेपाल एक धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव वाला देश है। आप नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर और काठमांडू घूम सकतें हैं।
फिजी- फिजी में मान्यता प्राप्त भाषाओं में से एक हिंदी है। ये देश समुद्र तटों, सुंदर हिंदू मंदिरों और हरे भरे जंगलों से हरा-भरा है। अगर हिंदी आपकी प्रमुख भाषा है तो आपको फिजी घूमने में दिक्कत भी नहीं होगी।
Next Story