- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- America ने इजरायल में...
लाइफ स्टाइल
America ने इजरायल में अपने लोगों के लिए जारी की एडवाइजरी
SHIDDHANT
27 Feb 2026 9:43 PM IST

x
Washington वॉशिंगटन। ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका ने इजरायल में रह रहे अमेरिकियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। अमेरिकी राज्य विभाग ने शुक्रवार को नॉन-इमरजेंसी कर्मचारियों और इजरायल में तैनात लोगों के परिवार वालों को सेफ्टी रिस्क की वजह से देश छोड़ने की सलाह दी है। वहीं, दुनिया का सबसे बड़ा अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर गेराल्ड आर. फोर्ड शुक्रवार को इजरायल के किनारे पर पहुंचा।
इजरायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकबी ने दूतावास के स्टाफ से कहा कि अगर वे इजरायल छोड़ना चाहते हैं, तो उन्हें आज ही ऐसा करना चाहिए।
टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार हकबी ने इजरायल में स्टाफ को एक ईमेल में लिखा, “दूतावास के नॉन-इमरजेंसी स्टाफ को जाने की अपील से आज एयरलाइन सीटों की डिमांड बहुत ज्यादा हो सकती है। किसी भी ऐसी जगह के लिए सीट पाने पर ध्यान दें, जहां से आप फिर वॉशिंगटन की यात्रा जारी रख सकें, लेकिन पहली प्राथमिकता देश से जल्दी निकलना होगी।”
हकबी ने आगे कहा, “घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन जो लोग जाना चाहते हैं, उनके लिए जल्द से जल्द जाने का प्लान बनाना जरूरी है, न कि बाद में।” यह ईमेल तब आया जब एयरलाइंस ने इस इलाके के लिए उड़ानें रद्द कर दी हैं और नागरिकों को जगह खाली करने की चेतावनी दी है। अमेरिकी की तरफ से किए गए इस ईमेल को ईरान के खिलाफ यूएस की कार्रवाई का संकेत भी समझा जा सकता है।
वहीं, इजरायली मीडिया 12 के अनुसार, दुनिया का सबसे बड़ा अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर गेराल्ड आर. फोर्ड शुक्रवार को इजरायल के किनारे पर पहुंचा। अमेरिकी सेना की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एयरक्राफ्ट कैरियर का आना गुरुवार रात को इजरायल में 20 यूएस रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट के लैंड करने के बाद हुआ।
इजरायली ब्रॉडकास्टिंग अथॉरिटी ने पहले तेल अवीव के पास बेन गुरियन एयरपोर्ट पर चार यूएस केसी-46ए पेगासस रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट के आने की जानकारी दी थी। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कैरियर गेराल्ड आर. फोर्ड का आना ईरान के खिलाफ सैन्य स्ट्राइक की संभावना के कारण इस इलाके में अमेरिकी सैन्य तैनाती का हिस्सा है।
Tagsअमेरिकाइजरायलईरान तनावअमेरिकी राज्य विभागएडवाइजरीनॉन-इमरजेंसी स्टाफअमेरिकी राजदूत माइक हकबीएयरलाइन उड़ानें रद्दगेराल्ड आर. फोर्डएयरक्राफ्ट कैरियरसैन्य तैनातीतेल अवीवबेन गुरियन एयरपोर्टरिफ्यूलिंग एयरक्राफ्टकेसी-46ए पेगासससुरक्षा चेतावनीअमेरिकी नागरिकविदेश नीतिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





