लाइफ स्टाइल

भारत के इन फेमस रेलवे ब्रिज से दिखाई देता है अद्भुत नजारा

SANTOSI TANDI
9 Jun 2023 8:19 AM GMT
भारत के इन फेमस रेलवे ब्रिज से दिखाई देता है अद्भुत नजारा
x
भारत के इन फेमस
भारत में ट्रेन एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा एक शहर से दूसरे शहर और एक राज्य से दूसरे राज्य में जाना बहुत आसान होता है। ट्रेन से सफर करना सस्ता और आरामदायक भी होता है। इसलिए भारतीय रेलवे देश का लाइफ लाइन भी माना जाता है।
भारतीय ट्रेन हर रोज हजारों सुरंग और अद्भुत रेलवे ब्रिज से होकर गुजरती है। जब रेलवे ब्रिज से ट्रेन गुजरती है, तो आसपास का मनमोहक दृश्य देखकर मन तृप्त हो उठता है।
इस आर्टिकल में हम आपको भारत के कुछ फेमस और खूबसूरत रेलवे ब्रिज के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप कभी सफर पर निकले तो मनमोहक दृश्यों का लुत्फ उठाना कतई ना भूलें।
पम्बन रेलवे ब्रिज (Pamban Railway Bridge)
भारत में मौजूद सबसे खूबसूरत और मनमोहक ब्रिज की बात होती है तो सबसे पहले पम्बन रेलवे ब्रिज का नाम जरूर लिया जाता है। लगभग 2.6 किलोमीटर लंबा यह रेलवे ब्रिज दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में है।
यह खूबसूरत रेलवे ब्रिज हिंद महासागर के ऊपर निर्मित है और इसका निर्माण औपनिवेशिक काल में किया गया था। यह खूबसूरत ब्रिज रामेश्वरम द्वीप को भूमि से जोड़ने का काम करता है। जब इस ब्रिज से ट्रेन गुजरती है तो आसपास सिर्फ और सिर्फ नीले रंग का पानी ही पानी दिखाई देता है।
इसे भी पढ़ें: जुलाई से विदेश घूमना पर्यटकों के लिए हो सकता है महंगा, जानें क्यों?
नेहरू सेतु रेल ब्रिज (Nehru Setu Rail Bridge)
बिहार में मौजूद सबसे चर्चित और खूबसूरत रेलवे ब्रिज का नाम लिया जाता है तो उसका नाम नेहरू सेतु रेल ब्रिज है। यह खूबसूरत रेल ब्रिज बिहार की सोन नदी पर बना हुआ है और यहां से हर रोज हजारों ट्रेन गुजरती है।
इस अद्भुत ब्रिज से सोन नदी का अद्भुत नजारा देखते ही बनता है। आपको बता दें कि इस खूबसूरत ब्रिज की लम्बाई 3.5 किमी है। यह भारत के 10 सबसे लंबे रेल ब्रिज में भी शामिल है। (इन हसीन और ठंडी जगहों पर घूमने पहुंचें)
बोगीबील ब्रिज (Bogibeel Bridge)
ब्रह्मपुत्र नदी पर मौजूद बोगीबील ब्रिज भारत के सबसे खूबसूरत ब्रिज में से एक है। इस अद्भुत ब्रिज पर रेलपथ और सड़क, दोनों ही बने हुए हैं। यह खूबसूरत ब्रिज असम के धेमाजी जिले को डिब्रूगढ़ से जोड़ता है। (दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज)
जब ट्रेन बोगीबील ब्रिज के ऊपर से गुजरती है, तो आसपास का दृश्य देखते ही बनता है। ट्रेन बोगीबील ब्रिज से होती हुई असम और डिब्रूगढ़ के घने जंगलों से जब गुजरती है तो मन तृप्त हो उठता है। आपको बता दें कि इस ब्रिज की लम्बाई 4.94 किमी है।
इसे भी पढ़ें: शिमला नहीं, अब यह जगह बन रही है सैलानियों की पहली पसंद
कोंकण रेलवे ब्रिज (Konkan Railway Bridge)
कोंकण रेलवे ब्रिज देश का सबसे खूबसूरत ब्रिज माना जाता है। इसके अलावा इसे देश का पहला केबल रेल पुल और ऊंचा पुल भी बोला जाता है। यह खूबसूरत रेल ब्रिज महाराष्ट्र, गोवा, रतनागिरी और कर्नाटक को जोड़ता है।
लगभग 2.2 किलोमीटर लंबे ब्रिज के ऊपर से जब ट्रेन गुजरती है तो आसपास का दृश्य देखते ही बनता है। यह खूबसूरत ब्रिज जुआरी नदी, घने जंगल और छोटे-बड़े पहाड़ों से गुजरता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story