लाइफ स्टाइल

दिल्ली में इन जगहों पर मिलता है लाजवाब बटर चिकन-टंगड़ी कबाब, एक बार जरूर करें ट्राई

SANTOSI TANDI
3 Oct 2023 12:08 PM GMT
दिल्ली में इन जगहों पर मिलता है लाजवाब बटर चिकन-टंगड़ी कबाब, एक बार जरूर करें ट्राई
x
चिकन-टंगड़ी कबाब, एक बार जरूर करें ट्राई
दिल्ली केवल पर्यटन स्थलों ही नहीं, बल्कि अपने लाजवाब खाने के लिए भी फेमस है। कुछ लोग तो ऐसे हैं, जो दिल्ली में ट्रैवल केवल मजेदार खाने के लिए करते हैं।
यहां का स्ट्रीट फूड और मुगलई खाना एक बार आपने खा लिया, तो आप भी बार-बार यहां आने को मजबूर हो जाएंगे। मुगलई खाने में सबसे खास माना जाता है, बटर चिकन कबाब।
अगर आप भी नॉनवेज खाने के शौकीन हैं और दिल्ली में इसके लिए कोई खास जगह ढूंढ रहे हैं, तो इन जगहों पर जा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगह के बारे में बताने वाले हैं, जहां का नॉनवेज खाना आप कभी नहीं भूल पाएंगे।
करीम, जामा मस्जिद
करीम का नाम तो दिल्ली का हर निवासी बड़े ही अच्छे से जानता है। क्योंकि यह जगह नॉन वेज खाने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। यहां का नॉनवेज खाना आपको बेहद पसंद आएगा। शहर में सबसे अच्छा बटर चिकन देने के लिए इस रेस्टोरेंट का नाम अक्सर लिया जाता है। (पुरानी दिल्ली के 5 फेमस स्ट्रीट फूड)
चंगेजी चिकन, करोल बाग
यहां जाकर भले ही आपको एक अच्छे रेस्टोरेंट वाली फीलिंग नहीं आएगी। लेकिन स्वादिष्ट नॉनवेज खाने के लिए ये जगह सबसे बेस्ट है। चंगेजी चिकन पूरी दिल्ली में बटर चिकन के लिए सबसे ज्यादा फेमस माना जाता है।
इसलिए अगर आप दिल्ली में टेस्टी चिकन बटर की जगह ढूंढ रहे हैं, तो करोल बाग में आप यहां आ सकते हैं। (यहां मिलते हैं बेस्ट कबाब)
मोती महल, दरियागंज
यहां का बटर चिकन कबाब लोगों को काफी पसंद आता है। पिछले कुछ समय से लोगों की भीड़ यहां अधिक देखी जा रही है। अगर आप भी बटर चिकन खाने के लिए अच्छी लोकेशन ढूंढ रही हैं, तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए।
इसके अलावा आप चांदनी चौक के लखौरी-हवेली धरमपुरा, पंडोरा रोड पर स्थित गुलाटी, कनॉट प्लेस में मीनार रेस्टोरेंट में जाकर नॉनवेज खाने का मजा उठा सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
Next Story