- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- रोज़ लहसुन खाने के...

x
भारतीय खाने को अलग ही स्वाद देने वाली कई सामग्रियों में से एक लहसुन भी है। जो कई व्यंजनों में इस्तेमाल होता है। इसकी तेज सुगंध और बेमिसाल स्वाद के साथ - साथ बेहतरीन औषधि है। इसमें कई गुण पाए जाते हैं। और यह कई बीमारियों में भी काम आता है। आज हम आपको बताएंगे लहसुन किन - किन चीज़ों के लिए लाभकारी है।
1 खाली पेट लहसुन खाना
रोज़ सुबह खाली पेट लहसुन खाने से डायजेस्टिव जूस का पीएच बेहतर होता है। जिससे पाचन क्रिया स्वस्थ होती है। और पाचन से जुडी जैसे - पेट फूलना, खट्टी डकार आना, बदहज़मी आदि किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं होती।
2 किन बीमारियों में आता है काम
कच्चे लहसुन के सेवन से सर्दी - जुकाम में आराम मिलता है। और इम्युनिटी बूस्ट होती है। एक शोध के अनुसार लहसुन के सेवन से हमें 61 प्रतिशत बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है।
3 दमा रोग
के लिए उपयोगी एक शोध के अनुसार दमा यानि अस्थमा के मरीजों में लहसुन खाने के फायदे होते है। वहीँ अगर इसके मरीज़ों को एलर्जी है तो , लहसुन का सेवन डॉक्टर्स के सुझाव से ही करें।
4 लहसुन की तासीर
आपको बता दें की लहसुन की तासीर गर्म होती है, जिसकी वजह से इसका सेवन सर्दियों में अधिक किया जाता है। इसको हर मौसम में खाया जाता है , लेकिन गर्मियों में इसका अधिक सेवन करने से बचें।
5 दिन में लहसुन का सेवन
रोज़ाना एक दिन में आप लहसुन की 1 से 2 कली कच्चे लहसुन की खा सकते है। यह वयस्क लोगों के लिए एकदम सुरक्षित है। इसके सेवन करने के दुष्प्रभाव सांस और शरीर की दुर्गंध हो सकती है।
6 कच्चे लहसुन का कैसे करें सेवन
यह खून को पतला करता है और कॉलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम करने में मदद करता है। रोज़ सुबह खली पेट लहसुन को अच्छे से चबा - चबा कर खाएं। इससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story