लाइफ स्टाइल

आलू चीज टोस्ट सैंडविच बनाने की विधि और रेसिपी

Tara Tandi
11 Sept 2021 6:15 PM IST
आलू चीज टोस्ट सैंडविच बनाने की विधि और रेसिपी
x
सुबह के नाश्ते से लेकर शाम के स्नैक्स तक सैंडविच बनाया जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सुबह के नाश्ते से लेकर शाम के स्नैक्स तक सैंडविच बनाया जाता है। इसे कई तरह से बनाया जाता है। कोई आलू का मसाला भर कर बनाता है, तो कोई खीरे टमाटर के साथ बनाता है। हर घर में इसे बनाने की अलग रेसिपी आपको आसानी से मिल जाएगी, लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं आलू चीज टोस्ट सैंडविच की रेसिपी। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट और बनाने में बहुत आसान होते हैं। इसे मुंबई में खूब खाया जाता है। मुंबई की सड़कों पर हर कोने में आपको इस सैंडविच के स्टॉल आसानी से मिल जाएंगे। सुबह के नाश्ते में अगर आप इसे बनाना चाहते हैं तो ये 20 से 25 मिनट में बनकर तैयार हो जाएंगे। तो आइए जानते हैं।

आलू चीज टोस्ट बनाने की सामग्री

2 आलू उबले

1 चम्मच अदरक पेस्ट

1 मिर्च

1/2 चम्मच जीरा पाउडर

1/2 चम्मच मिर्च पाउडर

1/2 चम्मच गरम मसाला

1/2 चम्मच आमचूर

1/2 चम्मच मिक्सड हर्ब्स

1/2 चम्मच नमक

2 चम्मच धनिया पत्ती

1 कप मोजेजारेला चीज

ब्रेड

मक्खन

हरी चटनी

चाट मसाला

आलू चीज टोस्ट बनाने की विधि

एक कटोरे में 2 आलू, 1 चम्मच अदरक पेस्ट और एक मिर्च लें। 1/2 चम्मच जीरा पाउडर , 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला , 1/2 चम्मच आमचूर,1/2 चम्मच मिक्सड हर्ब्स, 1/2 चम्मच नमक इसके बाद धनिया पत्ती और मोजरेला चीज डालें। सभी को अच्छे से मिलाएं।

अब ब्रेड स्लाइस लें और मक्खन लगाएं। फिर हरी चटनी लगाएं और आलू चीज स्टफिंग लगाएं। कवर करें और सुनहरा होने तक सेकें। इसे सैंडविच मेकर में भी बना सकते हैं। एंड में चीज के साथ गार्निश करें और सर्व करें।

Next Story