लाइफ स्टाइल

वेट लॉस के साथ देता है पोषण भी, जानें क्या है डीआईपी डाइट प्लान

jantaserishta.com
3 Nov 2025 3:31 PM IST
वेट लॉस के साथ देता है पोषण भी, जानें क्या है डीआईपी डाइट प्लान
x
नई दिल्ली: आजकल हर कोई फिट रहना चाहता है, लेकिन डाइट करना सुनते ही लोगों को भूख, कमजोरी और बेस्वाद खाना याद आ जाता है। ऐसे में डीआईपी डाइट एक ऐसा ट्रेंड बन गया है जो न सिर्फ वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि शरीर को पूरा पोषण भी देता है।
इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें कुछ भी बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं है, बस सही टाइम पर सही चीजें खाने की जरूरत है। सुबह का वक्त शरीर को साफ करने और एनर्जी देने का होता है। इसलिए डीआईपी डाइट कहती है कि सुबह 12 बजे तक सिर्फ फल खाओ। जितना आपका वजन है, उसे 10 ग्राम से गुणा करके उतने फल खाने हैं। जैसे अगर आपका वजन 60 किलो है, तो लगभग 600 ग्राम फल खाओ। इससे पेट भी भर जाता है और विटामिन, फाइबर और मिनरल्स की कमी भी नहीं रहती। चाहो तो इसके बाद थोड़ा दलिया या मिलेट्स भी ले सकते हो।
लंच 2 प्लेट में लें। एक प्लेट में सलाद और दूसरे में खाना। अपने वजन को 5 ग्राम से गुणा करो। जैसे आपका वजन 60 किलो है, तो आपको 300 ग्राम सलाद खाना है। इससे पेट हल्का रहेगा, पाचन सही रहेगा और ओवरईटिंग से बच जाओगे। इसके बाद आराम से घर का बना खाना दाल-चावल या सब्जी-रोटी खा सकते हो।
डिनर में भी यही तरीका अपनाना है। पहले सलाद, फिर बाकी खाना। बस ध्यान रहे कि जो भी खाओ, धीरे-धीरे और अच्छे से चबाकर खाओ। इससे खाना अच्छे से पचता है और शरीर को पूरा फायदा मिलता है। डीआईपी डाइट का असर सिर्फ वजन घटाने तक सीमित नहीं है। ये ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखती है, पाचन सुधारती है और शरीर को एनर्जी से भर देती है। जो लोग कब्ज, गैस या थकान जैसी दिक्कतों से परेशान रहते हैं, उनके लिए ये डाइट बहुत मददगार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story