लाइफ स्टाइल

स्वाद बढ़ाने के साथ घर को भी चमकाएगा नींबू, जानें किस तरह करें इसका इस्तेमाल

Mohammed Raziq
29 Aug 2023 12:52 PM IST
स्वाद बढ़ाने के साथ घर को भी चमकाएगा नींबू, जानें किस तरह करें इसका इस्तेमाल
x
जानें किस तरह करें इसका इस्तेमाल
इस कोरोनाकाल में आहार में नींबू को शामिल किया जा रहा हैं जो इम्युनिटी बढ़ाने का काम करें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद बढ़ाने वाला नींबू आपके लिए कई तरीके से मददगार साबित हो सकता हैं। जी हां, अपने चटपटे और खट्टे स्वाद के लिए पहचाने जाने वाला नींबू घर को चमकदार बनाने का भी कम करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको नींबू के कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप आसानी से घर की सफाई भी कर सकते हैं।
- सिंक साफ करने के लिए नींबू को नमक में नि‍चोड़ कर एक गाढ़ा पेस्‍ट बना लें और उसको साबुन के घोल के साथ मिला कर सिंक की सफाई करें।
माइक्रोवेव को साफ करने के लिए एक कप पानी में नींबू के टुकड़े काटकर इसे माइक्रोवेव में 15 मिनट के लिए गर्म होने के लिए रख दें। इसके बाद इसे निकाल ने और माइक्रोवेव को किचन टॉवल से साफ कर लें। यह एक बार फिर से नया सा हो जाएगा।
कूड़े के डिब्बे से बदबू हटाने के लिए नींबू के रस को अच्छी तरह से इसमें डालें और फिर ठंडे पानी से इसे धो दें।
सब्जी काटने के चॉपिंग बोर्ड से फल और सब्जी के दाग हटाने के लिए नींबू के टुकड़े को इस पर रगड़ने से दाग और सब्जी की महक दोनों निकल जाएगी।
आप खिड़कियों के शीशे, शीशे के दरवाजे और यहां तक कि अपनी कार के शीशों को भी नींबू की मदद से साफ कर सकते हैं।
कपड़ों से दाग हटाने के लिए नींबू के टुकड़े को उस दाग पर रगड़े और फिर इसे धोकर धूप में सूखा लें। दाग गायब हो जाएगा।
बाथरूम में लगे स्टील के नल में लगे दाग हटाने में भी नींबू बहुत काम आता है।
Next Story