- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- आपकी खूबसूरती निखारने...
लाइफ स्टाइल
आपकी खूबसूरती निखारने के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है नारियल
Rani Sahu
23 Dec 2022 6:08 PM GMT

x
जैसा की आपको मालूम है, नारियल के कई अनगिनत फायदे होते है, खाने से लेकर बालों तक यही नहीं यह स्किन के भी अतियंत लाभकारी होता है, इसमें एंटी- बैक्टीरियल गुण पाए जाते है। जो वजन को कम करने में भी मदद करता है। कच्चा नारियल वजन को कम करने में लाभकारी है। इसमें ट्राइग्लिसराइड्सनामक तत्व है जो तेज़ी से शरीर की वसा को कम करता है और भूख भी कम लगती है।
1 नारियल रोज़ खाने के फायदे
इसमें मौजूद पोषक तत्व, फाइबर, प्रोटीन ,पोटैसियम, मैग्नीशियम होता है, जो शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाता है। इसी के साथ ही इसके रोज़ाना सेवन करने से सेहत अच्छी बनी रहती है, और यह स्किन के लिए भी अतियंत लाभकारी है।
2 बालों को बनाए शाइनी
इसमें मौजूद गुण बालों को चमकदार और शाइनी बनाते है। यही नहीं आप इसको खाने के आलावा इसके तेल को बालों में भी लगा कर इसकी मालिश कर सकते है। नारियल के तेल को गर्म करके सिर की मालिश करें इससे इसका अधिक लाभ मिलेगा।
3 नारियल की तासीर
आपको बता दें की ,नारियल की तासीर ठंडी होती है, जिसका अधिक सेवन करने से भी बचना चाहिए। नारियल का सेवन गर्मियों के समय करने पर कड़ी फायदा होता है, इससे हमारा शरीर हइड्रेटिड रहता है।
4 स्किन को बनाये ग्लोइंग
नारियल के तेल को चेहरे पर लगाने से चेहरे पर बेहतरीन निखार आता है। बेहतरीन रिजल्ट के लिए आप इसको रात में चेहरे पर अप्लाई करें यह चेहरे के दाग धब्बों को कम करने में मदद करता है। इसको आप एक मॉइश्चरराइज़र के रुप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
5 स्त्रियां नारियल क्यों नहीं फोड़ती
एक तथ्य के अनुसार स्त्रियां नारियल यानी श्रीफल को नहीं फोड़ती, क्योंकि यह एक प्रजनन कारक होता है। मतलब यह एक बीज फल है, और स्त्रियां बीज रूपी बच्चे को जन्म है, यही कारण है की वह बीज रूपी नारियल को नहीं फोड़ सकती। इसको अच्छा नहीं माना जाता।
6 नारियाल कब नहीं चाहिए
सूखे नारियल का अधिक सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपको उलटी और पेट दर्द जैसी परेशानीयों का सामना करना पड़ सकता है। जिनको वजन कम करना है, उनको सूखे नारियल का सेवन कम करना चाहिए।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story