लाइफ स्टाइल

ALOVERA FOR HAIRS : बालों की कोई भी समस्या को करिये दूर एलोवेरा से

Ritisha Jaiswal
26 Jun 2024 4:42 AM GMT
ALOVERA FOR HAIRS : बालों की कोई भी समस्या को करिये दूर एलोवेरा से
x
ALOVERA FOR HAIR :गर्मियों के इन दिनों में धूप, पसीने और धूल-मिट्टी की वजह से बाल बहुत रूखे और बेजान हो जाते हैं। दरअसल गर्मी में शरीर में पानी की कमी और बढ़ते तापमान का असर बालों पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी हो जाता हैं कि गर्मियों के दिनों में बालों की अच्छे से देखभाल की जाए। इसके लिए आप एलोवेरा की मदद ले सकते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो बालों को गहराई तक पोषण देने का काम करते है। एलोवेरा का कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको एलोवेराALOVERA से बने कुछ हेयर मास्क की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके
इस्तेमाल से बालों की कई समस्याओं
का निवारण होगा एवं रूखे, सुस्त और बेजान बालों की समस्या से राहत मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन हेयर मास्क के बारे में...
एलोवेरा, शहद और नारियल तेल का हेयर मास्क
यह हेयर मास्क स्कैल्प SCALP पर होने वाले इंफेक्शन INFECTION से बचाव करेगा और बालों की ग्रोथ GROWTH बढ़ाएगा। इसी के साथ सिर से डैंड्रफ की समस्या भी दूर होगी। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दो चम्मच शहद,दो चम्मच एलोवेरा जेल,दो चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और स्मूथ पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट PASTE को बालों पर लगाएं। याद रखें कि पेस्ट PASTE को हेयर वॉश करने के बाद ही बालों पर लगाएं। आधा घंटे बाद बालों को साफ पानी से वॉश WASH कर लें।
एलोवेरा और दही का हेयर मास्क
एक बाउल में दो बड़े चम्मच दही लें। इसमें 3 से 4 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इन दोनों चीजों को एक साथ मिलाएं। इस हेयर मास्क HAIR MASK को स्कैल्प SCALP के साथ-साथ बालों पर भी लगाएं। इसे 30 से 40 मिनट के लिए बालों में लगा रहने दें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू MILD SHAMPOO से धो लें। आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकते हैं।
एलोवेरा और प्याज का हेयर मास्क
प्याज का रस बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। प्याज के रस में सल्फर पाया जाता है जिससे हेयर फॉल की समस्या कम होती है। इसके लिए दो चम्मच एलोवेरा जेल में चार चम्मच प्याज का रस मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को अच्छी तरह स्कैल्प पर लगाएं और 5 से 7 मिनट के लिए मसाज करें। लगभग 1 घंटे तक इसे ऐसे ही लगाए रखें और इसके बाद शैंपू से धो लें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम 2 बार किया जा सकता है।
एलोवेरा और मेथी का हेयर मास्क
मेथी और एलोवेरा का हेयर मास्क एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में इसे बनाने के लिए मेथी के दानों को रात में भिगो दें। अब सुबह इसे पीसकर पेस्ट तैयार करें और फिर इसमें 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स कर लें। अब इस मिक्सचर को बालों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर 1 घंटे बाद हेयर वॉश HAIRWASH कर लें। इससे बाल लम्बे और घने नजर आएंगे।
एलोवेरा और केले का हेयर HAIR मास्क
इस हेयर पैक को बनाने के लिए एक ब्लेंडर BLENDER में एक पके केले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डालें। इसमें 2 से 3 चम्मच एलोवेरा जेल ALOVERA GEL मिलाएं। इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। इस हेयर मास्क को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। बालों को बन में बांधे। इसे 30 से 40 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू MILD SHAMPOO से धो लें।
Next Story