लाइफ स्टाइल

शीत ऋतु में त्वचा और बालों के लिए संजीवनी है एलोवेरा, जानें उपयोग के तरीके

jantaserishta.com
4 Dec 2025 11:34 AM IST
शीत ऋतु में त्वचा और बालों के लिए संजीवनी है एलोवेरा, जानें उपयोग के तरीके
x
नई दिल्ली: एलोवेरा दिखने में साधारण पौधे की तरह लगता है, लेकिन इसका इस्तेमाल बुखार से लेकर त्वचा और बालों को संवारने तक में किया जाता है। सदियों से सौंदर्य को बढ़ाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल होता आ रहा है, लेकिन शीत ऋतु में सर्द हवा से त्वचा और बाल दोनों प्रभावित होते हैं। ऐसे में प्राकृतिक तरीके से एलोवेरा बालों और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है।
आयुर्वेद में एलोवेरा को कुमारिका कहा गया है, यानी वह वनस्पति जो केवल सौंदर्य नहीं, बल्कि जीवन का पोषण करता है। एलोवेरा पित्त और रक्त दोष शामक होता है और इसकी तासीर ठंडी होती है। इसके उपयोग से त्वचा को शांत महसूस होता है, कोशिकाएं जागृत होती हैं, और बालों को जड़ से पोषण मिलता है।
एलोवेरा स्त्री स्वास्थ्य में भी लाभकारी है। इसके सेवन से मासिक धर्म से जुड़े रोगों में भी आराम मिलता है। एलोवेरा में विटामिन ए, सी, और ई, बी-12 समेत खनिज, अमीनो एसिड, एंजाइम, शर्करा, लिग्निन और सैलिसिलिक एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं।
अगर त्वचा पर कील, मुहांसे, सनबर्न या दाग-धब्बे हैं तो इसके लिए एलोवेरा सुबह चेहरा साफ करने के बाद एलोवेरा लगाएं। फिर दोपहर के समय भी एलोवेरा जेल से त्वचा की मालिश करें और रात के समय भी दोबारा दोहराएं। ऐसा करने से स्किन पर किसी तरह की गंदगी नहीं जमेगी, चेहरा अंदर से साफ होगा, झुर्रियों में कमी आएगी, दाग-धब्बे कम होंगे और त्वचा की कोशिकाओं को पूरा पोषण मिलेगा।
ध्यान देने वाली बात ये है कि ताजा एलोवेरा का इस्तेमाल करें। इस्तेमाल करने से पहले एलोवेरा को अच्छे से पानी में धो लें और उसके बाद ही लगाएं। कई बार एलोवेरा से निकलने वाला पीला पानी त्वचा पर खुजली कर देता है
अगर बालों में रूसी है, बाल झड़ रहे हैं, बालों में रूखापन है, या बालों की जड़ें कमजोर हैं, तब नारियल के तेल में एलोवेरा मिलाकर सिर की मालिश करें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। धोने के बाद एलोवेरा जेल के साथ आंवला पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाकर बालों पर लगाएं। इससे बालों की मजबूती मिलेगी और बालों से जुड़ी समस्याएं कम होंगी। ये उपाय हफ्ते में 2 बार करें और आहार में आंवला भी शामिल करें; ये त्वचा और बाल दोनों के लिए लाभकारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story