लाइफ स्टाइल

आल्मंड, फ्लैक्स सीड ओवरनाइट ओट्स

Kajal Dubey
25 April 2023 5:44 PM IST
आल्मंड, फ्लैक्स सीड ओवरनाइट ओट्स
x
सामग्री
– 3/4 कप रोल्ड ओट्स
– चुटकीभर दालचीनी पाउडर
– 1 बूंद वनिला एक्सट्रैक्ट
– 1/2 टीस्पून अलसी के बीज ( इसकी जगह आप हेम्प या सब्जा या चिया के बीज ले सकते हैं)
– 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ नारियल
– 2 से 3 बादाम स्लाइस में कटे हुए
– 1/2 कप बादाम का दूध
– ग्रीक योगर्ट
– गार्निश करने के लिए बेरीज, केला या जो फ्रूट आपको पसंद हो
– जरूरी लगे तो 1/2 टीस्पून हनी या मैपल सिरप।
बनाने की विधि-
किसी बोल, मग या जार में गार्निश करने के लिए रखे गए फलों को छोड़कर सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
प्लास्टिक रैप से बोल को सील करें और इसे फ्रिज में रातभर के लिए रख दें।
सुबह गार्निश करें और एंजॉय करें।
ओवरनाइट ओट्स रेसिपी में मनचाहे चॉक्लेट चिप्स, ड्राई फ्रूट्स आदि भी मिला सकते हैं। चिया सीड्स मिलाकर इस नाश्ते को और भी हेल्दी बना सकते हैं।
Next Story