लाइफ स्टाइल

अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति के लिए अजवाइन की भाप है फायदेमंद

Shiddhant Shriwas
6 Jan 2022 4:01 PM GMT
अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति के लिए अजवाइन की भाप है फायदेमंद
x
अस्थमा की बीमारी को जड़ से समाप्त तो नहीं किया जा सकता लेकिन कुछ घरेलू उपायों से इसे कम जरूर किया जा सकता है|

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अस्थमा एक जरिल रोग है| इस बीमारी का इलाज़ जितना जल्दी हो सके करना चाहिए| अस्थमा की बीमारी को जड़ से समाप्त तो नहीं किया जा सकता लेकिन कुछ घरेलू उपायों से इसे कम जरूर किया जा सकता है|

अस्थमा के रोगी को सांस लेने में तकलीफ होती है| यह किसी भी आयु के व्यक्ति को हो सकता है| इस रोग में श्व्सन नलिकाएं सिकुड़ जाती है| आइये जानते है अस्थमा की रोकथाम के घरेलू उपाय

अस्थमा के रोगियों को एक कप मेथी के काढ़े में एक चम्मच अदरक का रस व कुछ मात्रा शहद की मिलाकर पिलाएं, आराम मिलेगा| अस्थमा की पीड़ित व्यक्ति को अजवाइन की भाप दें| यह घरेलू इलाज दमा रोगी के लिए काफी लाभदायक है|

दमा के मरीज़ को अदरक की चाय में लहसुन की दो कलियां पीसकर पिलाएं | इस चाय के सेवन से अस्थमा कंट्रोल में रहता है और मरीज़ को काफी आराम मिलता है|

लहसुन अस्थमा रोग में काफी फायदेमंद रहता है| 20 ग्राम दूध में 4-5 कलियां लहसुन की उबाल लें और इस दूध का नियमित रूप से कुछ दिन सेवन करें| दिन की शुरुआत में यह काफी राहत देता है|

मुट्ठी भर सहजन की पत्तियों को पानी में 5 मिनट तक उबाल लें| जब पानी ठंडा हो जाए तो इसमें एक चुटकी नमक, काली मिर्च और नीबू का रस मिला लें| इसे सूप के रूप में नियमित रूप से पीएं| दमा के इलाज में यह बहुत कारगर साबित होगा|

Next Story