लाइफ स्टाइल

Ajmer: जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम आज

Tara Tandi
27 July 2025 11:43 AM IST
Ajmer: जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम आज
x
Ajmer अजमेर । वन मण्डल अजमेर के तत्वाधान में जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन पृथ्वीराज नगर वन माकडवाली में 27 जुलाई, रविवार को प्रातः 9.30 बजे किया जाएगा।
उप वन संरक्षक श्री विरेन्द्र सिंह जोरा ने बताया कि विभाग द्वारा जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन रविवार को मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी एवं केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री श्री भागीरथ चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इसके जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत, नसीराबाद विधायक श्री रामस्वरूप लांबा, जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती गायत्री ए. राठौड़, संभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़, जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु एवं पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा विशिष्ठ अतिथि होंगे।
Next Story