लाइफ स्टाइल

वेट लॉस के बाद इन वजहों से दोबारा बढ़ सकता है वजन

SANTOSI TANDI
21 Jun 2023 9:29 AM GMT
वेट लॉस के बाद इन वजहों से दोबारा बढ़ सकता है वजन
x
दोबारा बढ़ सकता है वजन
वजन बढ़ना भले ही आसान हो, लेकिन इसे कम करना बहुत मुश्किल होता है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खान-पान, स्ट्रेस, नींद का सही न होना, ऐसे और भी कई कारण हैं, जिनके चलते आपका वजन बढ़ने लगता है। कई बार इसके पीछे कुछ हेल्थ कंडीशन्स भी होती हैं। अक्सर लोग बहुत मेहनत के बाद वेट लॉस करते हैं लेकिन फिर कुछ ही वक्त बात उनका वजन दोबारा बढ़ने लगता है। इससे उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। हालांकि वेट लॉस के बाद दोबारा वजन बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिन पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
कई बार हमारी ही कुछ गलतियों के चलते वेट लॉस के बाद फिर से हम वेट गेन कर लेते हैं। यहां हम आपको उन्ही कारणों के बारे में बता रहे हैं, जिनके चलते वेट लॉस के बाद दोबारा वजन बढ़ सकता है। डाइटीशियन सिमरन कौर इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
रूटीन पर ध्यान न देना
अक्सर वेट लॉस गोल को हासिल करने के बाद लोग लोग पुराने रूटीन में वापिस आ जाते हैं। आप जब भी वेट लॉस जर्नी शुरू करते हैं तो उसके लिए एक्सपर्ट आपको एक सही रूटीन फॉलो करने की सलाह देते हैं। जिनमें खाने-पीने, सोने-जागने और भी कई तरह की सही चीजें शामिल होती हैं। लेकिन वेट लॉस होने के बाद हम इन आदतों को छोड़ पुराने लाइफस्टाइल पर लौट आते हैं, जो दोबारा वेट गेन का एक बड़ा कारण बनता है।
एक्सरसाइज पर ध्यान न देना
वेट लॉस के लिए डाइट और एक्सरसाइज(एक्सरसाइज से कैसे कम करें वजन?) दोनों मायने रखती है। अक्सर लोगों को लगता है कि एक्सरसाइज की जरूरत सिर्फ वेट लॉस के लिए है, लेकिन ऐसा नहीं है। हेल्दी वेट मेंटेन करने के लिए भी एक्सरसाइज जरूरी है। इसलिए वेट कम होने के बाद भी एक्सरसाइज करना न छोड़ें।
हेल्दी डाइट पर ध्यान न देना
हेल्दी डाइट जितनी जरूरी वेट लॉस के लिए है, उतनी ही जरूरी वेट मेंटेन करने के लिए भी है। वेट लॉस के बाद बेशक आप उनती स्ट्रिक्टली अपनी डाइट को फॉलो न करें, लेकिन पूरी तरह से इसे छोड़ना भी सही नहीं है। हेल्दी डाइट, वेट मेंटेन के लिए भी जरूरी है।
नींद पर ध्यान न देना
हेल्दी वेट मेंटेन करने के लिए नींद का सही होना भी बहुत जरूरी है। हमारी स्लीप साइकिल का सीधा असर हमारे वजन पर पड़ता है। अगर आप सही वक्त पर सोएंगे नहीं, नींद पूरी नहीं करेंगे तो आपका वजन दोबारा से बढ़ने लगेगा। स्ट्रेस लेवल का भी वजन पर असर पड़ता है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story