लाइफ स्टाइल

आटा गूंथने के बाद हो जाता है काला, इन टिप्स को अपनाकर रखें इसे फ्रेश

Bhumika Sahu
6 Nov 2021 6:22 AM GMT
आटा गूंथने के बाद हो जाता है काला, इन टिप्स को अपनाकर रखें इसे फ्रेश
x
आटे का इस्तेमाल सभी भारतीय घरों में होता है। आटे से बनी गोल और सॉफ्ट रोटियां को अलग-अलग सब्जी और दालों के साथ खाते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आटे का इस्तेमाल सभी भारतीय घरों में होता है। आटे से बनी गोल और सॉफ्ट रोटियां को अलग-अलग सब्जी और दालों के साथ खाते हैं। हालांकि कई महिलाओं की शिकायत रहती है कि उनका आटा थोड़ी देर के बाद टाइट हो जाता है, जिससे उनकी रोटियां भी टाइट हो जाती हैं। वहीं कई बार जब आप आटा लगा कर रख देते हैं तो आटा काला हो जाता है। आटा काला होने के भी कई कारण हो सकते हैं। जिसमें से एक है आचे को सही तरह से स्टोर न करना। तो जानते हैं, आटे को फ्रेश रखने के तरीकों के बारे में।

1) रोटी के आटे को गूंथते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप इसमें ज्यादा पानी न डालें। ऐसा करने से यह खराब हो जाता है। आटा लगाते समय आपको उतना ही पानी डालना चाहिए जितने में आटा लगाएं।
2) रोटी का आटा लगाते समय आटे में थोड़ा सा तेल या घी मिलाएं। इसकी मदद से आटा चिकना रहता है। साथ ही रोटियां भी सॉफ्ट बनती हैं।
3) आटा लगाते समय आप गर्म पानी या फिर दूध का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से रोटियां काफी सॉफ्ट बनती हैं। साथ ही आटा काला नहीं पड़ता।
4) गेहूं में मौजूद बैक्टीरिया के कारण आटा काला हो जाता है। ऐसे में स्टोर करने के लिए एयर टाइट कंटेनर का इस्तेमल करें। ये फ्रेश रहेगा।
5) जब आटा बट जाता है तो आप इसपर अच्छे से घी लगा कर स्टोर करें। आटा जब चिकना रहेगा तो काला नहीं होगा। साथ ही ऐसा करने से बाद में रोटियां भी सॉफ्ट बनती हैं।


Next Story