लाइफ स्टाइल

कच्चा प्याज खाने के बाद आती है मुंह से बदबू तो अपनाएं ये टिप्स

Tara Tandi
5 Aug 2022 11:18 AM GMT
कच्चा प्याज खाने के बाद आती है मुंह से बदबू तो अपनाएं ये टिप्स
x
सलाद में कच्चा प्याज खाने के शौकीन लोग भी इसे पार्टी या उत्सव में खाने से बचते हैं। वजह है इसे खाने के बाद मुंह से आने वाली बदबू।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सलाद में कच्चा प्याज खाने के शौकीन लोग भी इसे पार्टी या उत्सव में खाने से बचते हैं। वजह है इसे खाने के बाद मुंह से आने वाली बदबू। जी हां, कच्चा प्याज खाने के घंटों बाद भी मुंह से प्याज की बदबू नहीं जाती। यूं तो प्याज में विटामिन, फॉलिक एसिड और फाइबर जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई फायदे पहुंचाते हैं। लेकिन प्याज में मौजूद सल्फर मुंह की बदबू का कारण बन जाता है। प्याज की बदबू की वजह से लोग इसे खाने के बाद दूसरों के सामने अपना मुंह खोलने से कतराते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करते हैं तो अगली बार प्याज खाने के बाद मुंह से आने वाली प्याज की बदबू को दूर करने के लिए आजमाएं ये असरदार उपाय।

पुदीना-
प्याज खाने के बाद पुदीना का सेवन करने से प्याज में पाए जाने वाले सल्फर के असर को कम किया जा सकता है। क्लोरोफिल के गुणों से भरपूर पुदीने की पत्तियों का सेवन करने से मुंह के बैक्टीरिया से राहत मिलती है। प्याज की बदबू मुंह से हटाने के लिए आप पुदीने की चाय या जूस का सेवन कर सकते हैं।

पार्सले-
प्याज की स्मेल को तुरंत दूर करने के लिए आप पार्सले या अजमोद को खा सकते हैं। ये प्याज की स्मेल को दूर करने के साथ मुंह में फ्रेशनेस को भी बनाए रखता है। आप मुंह की बदबू हटाने के लिए तुलसी की पत्तियां चबाने के साथ अजवाइन भी खा सकते हैं।
दूध-
दूध पीने से कच्चे प्याज की बदबू से छुटकारा मिलता है। इसमें मौजूद फैट बदबू को कम करता है। इसके लिए आप दूध से कुल्ला कर सकते हैं।
ग्रीन टी -
ग्रीन टी को हर्बल ड्रिंक भी माना जाता है। खाना खाने के बाद ना सिर्फ ग्रीन टी का सेवन डायजेशन में मदद करती है बल्कि ये मुंह की बदबू को हटाने में भी मदद करता है।

नींबू-
नींबू में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो कच्चे प्याज की बदबू को दूर करने के लिए बेहद कारगर होते हैं। आप खाना खाने के बाद गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पी सकते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर-
कच्चे प्याज की बदबू को दूर करने के लिए एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर पानी में मिलाकर पिएं। ध्यान रखें, कुछ लोगों को इसका सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

च्युइंग गम-
कच्चे प्याज की बदबू को मुंह से दूर भगाने के लिए आप प्याज खाने के बाद च्युइंग गम भी चबा सकते हैं। यह आपके मुंह में लार बनने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन की एक रिपोर्ट के अनुसार खाना खाने के 20 मिनट बाद शुगर फ्री च्युइंग गम चबाने से दांतों के सड़न पैदा होने का जोखिम घटता है।

सौंफ और इलायची-
प्याज खाने के बाद सौंफ और इलायची चबाने से मुंह की बदबू से राहत मिलती है। अगर आप इन्हें गुनगुने पानी के साथ खाएंगे, तो अधिक लाभकारी मिलेगा।
Tara Tandi

Tara Tandi

    Next Story