लाइफ स्टाइल

आखिर क्या होता है जुम्बा,जानें बच्चों के लिए जुम्बा के फायदे

Kajal Dubey
4 April 2022 9:21 AM GMT
आखिर क्या होता है जुम्बा,जानें बच्चों के लिए जुम्बा के फायदे
x
जुम्बा को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जुम्बा को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। कई लोग मानते हैं कि बच्चों को इसे करने से बचना चाहिए वहीं कुछ लोगों का कहना होता है कि ये बच्चों के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में आज जानेंगे बच्चों के लिए जुम्बा के फायदे और आखिर क्या होता है जुम्बा।

बच्चों के लिए फायदेमंद हो सकती है दिन में झपकी, जानें होते हैं क्या फायदे
क्या होता है जुम्बा (Kya hota hai Zumba?)
जुम्बा, डांस और एरोबिक्स का कॉम्बिनेशन है। इसमें बच्चे अपने फेवरेट सॉन्ग के साथ, बच्चे मूव्स करना सीखते हैं, म्यूजिक को सुनते हैं और अपने हेल्थ में सुधार करते हैं। जुम्बा बच्चों की फिजिकल ग्रोथ को सुधार पहुंचाता है। बच्चों के लिए जुम्बा खेल और डांस का एक अच्छा ऑप्शन है।
जुम्बा के फायदे (Benefits Of Zumba)
बच्चों को जुम्बा करने से कई फायदे मिल सकते हैं, जैसे इसे करने से कैलोरी और फैट बर्न में मदद मिलती है, इससे फुल बॉडी वर्कआउट हो जाता है, शरीर में लचीलापन बढ़ जाता है, स्ट्रेस कम होता है, मूड बूस्ट होता है, मेमोरी इम्प्रूव होती है।
इन सभी के अलावा बच्चे नए लोगों से मिलते हैं और नए दोस्त बनाने में कामयाब होते हैं, इमेजिनेशन और क्रिएटिविटी बेहतर होती है।
कितनी कैलोरी होती हैं बर्न (How Much Calories Get Burn)
रिपोर्ट्स की मानें तो रोजाना एक घंटे जुम्बा करने से 300 से 400 कैलोरी बर्न होती हैं, जो 50 मिनट साइकलिंग करने और 72 मिनट वॉक करने के बराबर होता हैं।
कैसे करवाया जाता है जुम्बा (How To do Zumba)
जुम्बा को चार पार्ट में डिवायड किया गया है। जिसमें वॉर्म अप के साथ स्ट्रेचिंग जरूरी है। इसके बाद ट्रेनर बच्चों को मूव्स बताता है और फिर बच्चे उसी मूव को फॉलो करते हैं। इसके अलावा, म्यूजिक के लिए एक्टिविटी परफॉर्म की जाती हैं। एंड में आराम करने के लिए ब्रीदिंग के साथ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को किया जाता है।


Next Story