लाइफ स्टाइल

AFLATOON BARFI RECIPE: बनाइये घर में टेस्टी अफलातून बर्फी जानिए इसकी रेसिपी

Ritisha Jaiswal
11 Jun 2024 6:54 AM GMT
AFLATOON BARFI RECIPE: बनाइये घर में टेस्टी अफलातून बर्फी जानिए इसकी रेसिपी
x
AFLATOON BARFI RECIPE:अफलातून बर्फी का नाम सुनकर एक बार तो आप सोच में पड़ जाएंगे। ऐसा लगेगा कि जैसे इसका नाम है वैसा ही अजीबोगरीब स्वाद होगा। हालांकि यह सच नहीं है। इसका शानदार जायका होता है। यह मुंबई की प्रसिद्ध मिठाई है। इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ चुकी है कि अब इसे हर जगह तैयार किया जाने लगा है। मीठा खाने के शौकीन लोगों को एक बार जरूर इस बर्फी का स्वाद चखना चाहिए। इसे आसानी से घर में भी बनाया जा सकता है। एक बार बनाने के बाद इसे कई दिनों तक स्टोर किया जा सकता है। इसका मतलब है कि आप लंबे समय तक इसका स्वाद ले सकते हैं। रोजाना खाना खाने के बाद इससे मुंह मीठा किया जा सकता है।
सामग्री (Ingredients)
मावा/खोया – 1 कप
दूध – 1 कप
घी – 1/2 कप
चीनी – 1/2 कप
सूजी – 1/2 कप
मिल्क पाउडर – 100 ग्राम
इलायची पाउडर – 1/2 टेबल स्पून
बादाम – 10-12
पिस्ता – 14-15
विधि (Recipe)
- सबसे पहले बादाम और काजू लें और उन्हें बारीक काट लें।
- अब एक कड़ाही लें और उसे गैस पर मीडियम आंच पर रख दें।
- जब घी गरम हो जाए तो उसमें सूजी डाल दें। इसे हल्का सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करें।
- जब सूजी हल्की भूरी होने लगे तो उसी वक्त उसमें चीनी और मिल्क पाउडर को मिला दें।
- अब इस मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करें।
- इसमें बारीक कटे हुए पिस्ता और बादाम मिला दें। इन्हें अच्छी तरह से मिश्रण में मिलाएं।
- लगभग 10 मिनट में यह मिश्रण अच्छे से फ्राई हो जाएगा। अब गैस एकदम धीमी कर दें।
- अब इस मिश्रण में मावे को डालें। साथ में दूध भी डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
- अब इस पूरे मिश्रण को मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं।
- पकाने के दौरान अगर मिश्रण में गांठ बने तो उन्हें कलछी से दबाते हुए तोड़ लें।
- अब तैयार मिश्रण में इलायची पाउडर डाल दें। मिश्रण को तब तक पकाना है जब तक वह जमने लायक न हो जाए।
- जब मिश्रण अच्छे से तैयार हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब एक ट्रे या थाली लें।
- उसमें अच्छी तरह से घी लगा दें। अब उसमें मिश्रण डाल दें। उसे एकसार कर जमने के लिए छोड़ दें।
- इस मिश्रण पर ऊपर से बारीक कटे बादाम और पिस्ता डाल दें और उन्हें हल्के से दबा दें जिससे ये अच्छे से चिपक जाएं।
- अब बर्फी को कम से कम एक घंटे के लिए रख दें, जिससे वह अच्छे से सेट हो जाए।
- तैयार है अफलातून बर्फी। इसे आयताकार काट लें। बर्फी सर्व करने के लिए तैयार हो चुकी है।
Next Story