लाइफ स्टाइल

मसालों का बेहतरीन जायका देते हैं 'अफगानी चिकन कोरमा', रेसिपी

Kajal Dubey
29 March 2024 3:45 PM IST
मसालों का बेहतरीन जायका देते हैं अफगानी चिकन कोरमा, रेसिपी
x
लाइफ स्टाइल : नॉनवेज खाने के शौकीन लोग अक्सर होटल और रेस्टोरेंट का खाना पसंद करते हैं जो बेहतरीन मसालों से बना हो. ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर मसालों का बेहतरीन स्वाद देने वाली 'अफगानी चिकन कोरमा' बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- आधा किलो चिकन
- 1 कप प्याज (कटा और तला हुआ).
- 1/3 कप ताजी क्रीम
- 1 बड़ा टुकड़ा कटा हुआ अदरक
- लहसुन की 4 कलियाँ
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 3 टेबल स्पून हरा धनियां-पुदीना की पत्तियां (बारीक कटी हुई)
- 50 मिली तेल
- 2 नींबू का रस
- नमक स्वादानुसार
व्यंजन विधि
- प्याज, अदरक, लहसुन, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर पीस लें.
- इस पेस्ट में चिकन को मैरीनेट करके 2 घंटे के लिए रख दें.
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें मैरीनेट किया हुआ चिकन, बचा हुआ मैरिनेशन मसाला और ताजी क्रीम डालें - ढककर धीमी आंच पर 20-25 मिनट तक चिकन पकने तक पकाएं.
- नींबू का रस, गरम मसाला पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर 5 मिनट तक पकाएं.
- हरा धनिया, पुदीना और ताजी क्रीम से सजाकर सर्व करें.
Next Story