- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- नारियल पानी पीने के...

x
शरीर को रोजाना 2,600 मिलीग्राम से 3,400 मिलीग्राम तक पोटेशियम की आवश्यकता होती है। एक नारियल में लगभग 600 मिलिग्राम पोटेशियम होता है। (1)
यह भी ध्यान रखें कि पोटेशियम की मात्रा रोजाना की जरूरत से अधिक न हो। नारियल पानी के अधिक सेवन से हाइपरक्लेमिया (potassium toxicity) हो सकता है। (2)
यदि क्रोनिक किडनी रोग या डायबिटीज (chronic kidney disease or diabetes) की शिकायत है, तो डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करें।
एक्सपर्ट के मुताबिक रोजाना 2-3 नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। लेकिन यदि आपको कोई हेल्थ इश्यू है तो डॉक्टर से पूछे बिना इसका सेवन न करें।
नारियल पानी के फायदे :
1. न्यूट्रिशन से भरपूर (full of nutrition)
नारियल को पूरी तरह पकने में 10-12 महीने का समय लगता है। लेकिन नारियल पानी कच्चे नारियल का ही रूप होता है। यानी नारियल पानी जिसमें से निकलता है वो 6-7 महीने का नारियल होता है। एक मीडियम साइज नारियल से 0.5-1 कप (240 मिली) पानी निकलता है। (3) इसके न्यूट्रिशन इस प्रकार होते हैं।
कैलोरी : 46 cal
प्रोटीन : 2 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट : 9 ग्राम
फाइबर : 3 ग्राम
विटामिन सी : RDI का 10%
मैग्नीशियम : RDI का 15%
मैंगनीज : RDI का 17%
पोटेशियम : RDI का 17%
सोडियम : RDI का 11%
कैल्शियम : RDI का 6%
इसमें पोटेशियम जैसे प्राकृतिक एंजाइम और खनिज होते हैं, जो इसे सुपर ड्रिंक बनाते हैं।
2. वजन कम करने में मददगार (Can help in losing weight)
वजन घटाने और रि-हाइड्रेशन (rehydration) के लिए नारियल पानी से अच्छा कुछ नहीं है। (4) वजन कम करने की चाहत रखने वाले लोग रोजाना नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं।
कैलोरी में कम होने के कारण इसके बायो-एक्टिव एंजाइम डाइजेशन में मदद करते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
3. पथरी / किडनी स्टोन्स रोकने में मददगार (helpful for prevent kidney stones)
पथरी / किडनी स्टोन की समस्या को रोकने या खत्म करने के लिए लिक्विड पीने की सलाह दी जाती है। ऐसे में नारियल पानी काफी बेहतर होता है।
कैल्शियम (calcium), ऑक्सालेट (oxalate) और अन्य यौगिक (other compounds) यूरिन में क्रिस्टल बनाने के लिए कंबाइन होते हैं, तब ही पथरी की समस्या होती है। (5)
स्टडी से साफ हुआ कि नारियल पानी ने क्रिस्टल को किडनी और यूरिन ट्रेक के अन्य भागों से चिपके रहने से रोका था। (6)
नारियल पानी पोटेशियम से भी भरपूर होता है। इसलिए यह किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है। नारियल पानी शरीर से अतिरिक्त लिक्विड को बाहर निकालने के लिए मूत्रवर्धक (diuretic) के रूप में काम करता है और पथरी बनने से रोकता है।
4. डायबिटीज में फायदेमंद (beneficial in diabetes)
रिसर्च में भी साबित हो चुका है कि कोकोनट वॉटर ब्लड शुगर के लेवल को कम कर सकता है।(7)
एंटीडायबिटिक गुणों (antidiabetic properties) के लिए जाना जाने वाले नारियल पानी में एल-आर्जिनिन (L-arginine) पाया जाता है। यह रक्त शर्करा को भी कम कर सकता है। (7)
डायबिटीज रोगियों में नारियाल पानी ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस (Oxidative Stress) का मुकाबला करता है। A1c हीमोग्लोबिन लेवल को कम करती है, जिसका हाई लेवल ब्लड शुगर के खतरे को बढ़ा देता है। (8)
इसलिए डाक्टर की सलाह मुताबिक नारियल पानी को रोजाना भोजन में शामिल कर सकते हैं। ध्यान रखें पैक्ड कोकोनट वॉटर पीने से बचें क्योंकि उसमें शुगर होती है।
5. हार्ट हेल्थ को प्रमोट करता है (May Support Heart Health)
स्टडी के मुताबिक नारियल पानी का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। चूहों पर की गई स्टडी में पाया गया कि जिन चूहों ने इसका सेवन किया उनके कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स (blood cholesterol and triglycerides) में कमी थी। साथ ही लिवर फैट में भी कमी महसूस हुई थी। (9)
दूसरी रिसर्च में चूहों को 4 मिलीलीटर प्रति 100 ग्राम बॉडी वेट के मुताबिक 45 दिन तक नारियल पानी दिया गया। इसमें पाया गया कि कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स की कमी थी।
कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का हाई लेवल हार्ट के लिए खतरनाक होता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन कर सकते हैं। स्टडी से यह भी साफ हुआ कि यह ब्लड प्रेशर कम करने में भी मदद करता है। (10)
Next Story