लाइफ स्टाइल

काजल को फैलने से बचाने के लिए अपनाये ये तरीके

SANTOSI TANDI
22 Aug 2023 7:43 AM GMT
काजल को फैलने से बचाने के लिए अपनाये ये तरीके
x
लिए अपनाये ये तरीके
काजल महिलाओं की आँखों की खूबसूरती को बढ़ा देते है इनके उपयोग आँखे बहुत ही सुंदर नजर आती है। आँखों में काजल लगने से आँखों की खूबसूरती में चार चाँद लग जाते है। इसके उपयोग से आँखे गहरी और सुंदर दिखती है, लेकिन अगर यही काजल फ़ैल जाये आपका लुक को पूरी तरह से बिगड़ जाता है। किसी भी तरह कैसा भी काजल क्यों न हो जब फैलने लगता है आँखों की खूबसूरती कम कर देता है। आज हम आपको उन तरीको के बारे बतायेंगे जिनसे आप अपने काजल को लम्बे समय तक रख सकती है। तो आइये जानते है इस बारे में.....
काजल लगाने से पहले आईलिड और आंखों के आसपास के हिस्से पर कॉम्पैक्ट पाउडर लगा लें। इसकी जगह आप सामान्य पाउडर या टैलकम पाउडर भी लगा सकती हैं। पाउडर आपकी त्वचा पर आए हुए अतिरिक्त तेल और नमी तो सुखा देता है, जिससे काजल लगाने के बाद काजल फैलता नहीं है। इसके लिए थोड़ा सा पाउडर लेकर इसे ब्रश से या कॉटन बॉल से लगाएं।
बाज़ार में वाटर प्रूफ काजल आसानी से मिल जाते हैं। इन काजलों की खासियत यह होती है चेहरे पर पसीना आने या पानी लगने पर भी नहीं फैलते हैं। ये काजल लगाने में भी आसान होता है और ये लंबे समय तक स्किन पर टिका भी रहता है।
कई लोग काजल लगाते समय इसे आंखों के अंदरूनी कार्नर से शुरू करते हुए बाहरी कार्नर तक लगाते हैं। इस सामान्य से गलती के कारण भी आंखों का काजल बाहरी किनारों पर फैल जाता है। फैलने से बचाने के लिए आपको काजल आंखों के बाहरी किनारे से लगाना शुरू करना चाहिए।
आंखों के नीचे वाली त्‍वचा पर आप आईलाइनर लगा सकती हैं। पहले काजल लगाइये और फिर उसके नीचे से आईलाइनर लगा लीजिये। मोटा काजल देखने में बहुत अच्‍छा लगता है और इससे आंखों की सुंदरता भी बढ़ जाती है।
*काजल लगाने से पहले पहले किसी नैपकिन या कॉटन वाइप की मदद से अपनी आंखों की त्वचा को साफ कर लें ताकि इसके आसपास की स्किन पर मौजूद तेल और पसीना साफ हो जाए। काजल लगाने पर ये आपकी त्वचा के बजाय इस ऑयल पर ही लगा रह जाता है और बाद में फैल जाता है।
Next Story