लाइफ स्टाइल

स्वस्थ जीवन जीने के लिए अपनाये ये तरीके

SANTOSI TANDI
3 Sep 2023 11:58 AM GMT
स्वस्थ जीवन जीने के लिए अपनाये ये तरीके
x
अपनाये ये तरीके
लम्बी उम्र जीने की कामना हर किसी की होती है। स्वस्थ निरोग जीवन जीना हर किसी की फितरत में है। लेकिन वास्तविकता बहुत कठोर होती है। जहाँ आज की दिनचर्या में हम घर और बाहर दोनों कामों को सभालने में लगे रहते हैं जिसमें हमे खुद के लिए समय नहीं मिल पाता है। और उसके बाद जो समय मिलता है उसमें हम सोते हैं। आपके दिन की अच्छी शुरुआत आपके पूरे दिन को अद्भुत बना देती है। अगर हम हर दिन स्वस्थ दिनचर्या का पालन करें, तो हमारी जिंदगी का हर दिन शानदार बन जायेगा। अच्छी दिनचर्या और जीवन शैली आपके जीवन को स्वस्थ बना देगी। ऐसे ही स्वस्थ जीवन जीने के लिए हम यहाँ आपको दे रहें हैं कुछ टिप्स।
खाने में संतुलन अपनाये :
अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपका खाना या भोजन प्रमुख भूमिका निभाता है। अगर आपका खाना अच्छा और पौष्टिक होगा तो वह आपकी सेहत को भी अच्छा बनाएगा वही अगर आप अपने भोजन के प्रति लापरवाही बरतते है या पौष्टिक भोजन नहीं लेते है तो यह आपके स्वास्थ्य को बीमार बना देगा। आपको कौन सी चीज खानी चाहिए तथा किन चीजो से आपको परहेज करना चाहिए यह बात आपको अपने Body के हिसाब से पता होनी चाहिए।
पर्याप्त नींद लें :
हमारे जीवन में नींद क्या मायने रखती है इसको शब्दों में बयान करना बहुत मुश्किल है। इसीलिए अच्छी नींद हमारी अच्छी आदतों की सूची में पहले नंबर पर है। अगर आप एक स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो आपको अच्छी नींद लेने की आदत अपनानी चाहिए। हमारा दिमाग नींद में बहुत सक्रिय होता है। हम ज्यादतर अपने हुनर को जागते हुए सीखते हैं लेकिन हम सोते हुए इन्हीं हुनरों को अच्छी तरह से सीख सकते हैं।
व्यायाम :
व्यायाम से आपके शरीर के अतिरित्क वजन को रोकने में मदद मिलती है और व्यायाम आपके शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को भी बर्न करता है। नियमित व्यायाम करने से आपके शरीर में कई तरह की बीमारियों से लड़ने की क्षमता आ जाती है और आपका मन भी अच्छा रहता है।
बुरी आदतों का त्याग :
शराब, धूम्रपान, तम्बाकू, गुटका, जरदा आदि नशीले चीजें उम्र की तेजी से कम करती है। लगातार सेवन करने से शरीर में अल्कोहल और निकोटिन रक्त कोशिकायें सेल निष्क्रीय होकर घातक बीमारिया जैसे दमा, किड़नी, अल्सर, आंतो, फेफड़े, रक्त विकार, डायबिटीज आदि विकारों बीमारियों को आमत्रिंत्र करती हैं।
अपने दोस्तों से मेलजोल बनाये रखें :
एक पुरानीं कहावत है कि एक अच्छा दोस्त चिकित्सा की तुलना में सस्ता है। वैज्ञानिक शोध में भी पाया गया है कि दोस्तों के साथ घूमने जाना, उनके साथ चर्च जाना, उनके साथ खेलने से भी आप शरीरक और मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे।
Next Story