लाइफ स्टाइल

इन 7 तरीकों को अपनाए और घर को दिलाएं चूहों से आजादी

SANTOSI TANDI
2 Sep 2023 7:04 AM GMT
इन 7 तरीकों को अपनाए और घर को दिलाएं चूहों से आजादी
x
दिलाएं चूहों से आजादी
अक्सर देखा जाता हैं कि घरों में नालियों से होते हुए चूहे घर में घुस जाते हैं जिन्हें घर से निकालना मुश्किल हो जाता हैं। ये चूहे घर का राशन तो खराब करते ही हैं साथ ही में घर की चीजों को कुतरने और बीमारियां फैलाने का काम करते हैं। अगर समय रहते इन्हें घर से नहीं निकाला गया तो इनकी संख्या बहुत तेजी से बढ़ती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीकों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से घर को चूहों से आजादी दिलाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं उन तरीकों के बारे में...
काली मिर्च
काली मिर्च की गंध भी चूहे सहन नहीं कर सकते। इसके पाउडर को पानी में मिलाकर रुई से घर के कोनो में लगा दे। थोड़ा सा काली मिर्च का पानी चूहे के बिल में भी छिड़क दो। ऐसा करने से चूहे आपके घर से दूर भागेंगे।
तेजपत्ता
भोजन में इस्तेमाल होने वाला तेजपत्ता भी चूहों को दूर भगाने के काम आता है। चूहों को इनकी महक भी पसंद नहीं आती। चूहों के बिल में तेजपत्ते रख दे। फिर आपके घर कभी भी चूहा नहीं आएगा।
उल्लू का पंख
कहते है चूहे उल्लू से भी डरते है और उनसे दूर भागते है। आप चाहे तो अपने घर में उल्लू का पंख भी रख सकते है। उल्लू के पंख को चूहों के बिल में रख देना चाहिए।
इंसान के बाल
चूहे इंसानो के बाल से डरते है। क्योंकि बालों को निगलने से इनकी मौत हो जाती है।चूहे के बिल को अपने बालों से भर दे।
प्याज
प्याज की महक से भी चूहे दूर भागते है। घर के कोनो में प्याज के टुकड़े बिखेर दे। चूहे के बिल में प्याज का रस और प्याज दोनों ही डाल दे।
पुदीना
चूहे पुदीने की महक को बर्दाश्त नहीं कर सकते। इनकी आने जाने वाली जगह पर पुदीने का रस छिड़क दो। यदि आपके घर में चूहों का बिल है तो उसमे पुदीना भर दीजिए। ऐसा करने से चूहे आपको दोबारा आपके घर में नहीं दिखेंगे। आप अपने घर में पुदीने का पौधा भी लगा सकते है।
फिटकरी
फिटकरी से भी चूहों को नफरत होती है। चूहों के बिल में फिटकरी का पाउडर छिड़क दो। इसकी गंध से चूहे दूर भागेंगे।
Next Story