लाइफ स्टाइल

बुढ़ापे में अपनाएं हेल्दी आदतें, रहेंगे स्वस्थ और जवां

Rani Sahu
9 Sep 2022 5:25 PM GMT
बुढ़ापे में अपनाएं हेल्दी आदतें, रहेंगे स्वस्थ और जवां
x
महिलाएं घर परिवार संभालने में इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि खुद के लिए थोड़ा सा समय भी नहीं निकाल पाती। सारा दिन मशीन की तरह काम करती हैं लेकिन अपनी फिटनेस का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखती। परिवार को संभालने के लिए आप को खुद भी फिट रहना बहुत ही जरुरी है। बढ़ती उम्र के साथ आपकी हड्डियां, मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। आप थका हुआ महसूस करने लगती हैं। बढ़ती उम्र के साथ आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। हेल्दी आदतें आप अपनी डेली रुटिन में शामिल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...
हेल्दी डाइट लें (have a healthy diet)
शोध के अनुसार, न्यूट्रिशन और फूड सेफ्टी महिलाओं के लिए बहुत ही आवश्यक है। बढ़ती उम्र के साथ-साथ खाद्य पदार्थ संबंधी बीमारियां और फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ने लगता है। इस दौरान आपको हेल्दी और संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। विटामिन्स, मिनरल्स से युक्त खाने को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। सोडियम, फल सब्जियां, आहार, साबुत अनाज, डेयरी प्रोडक्ट्स जैसी चीजें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
मेडिकल चेकअप (medical checkup) करवाएं
यदि आपकी उम्र 35 या उससे ज्यादा हो गई है तो हर 6 महीने बाद या साल में अपने बॉडी का चेकअप भी करवाती रहें। इससे आपकी अपने स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का पता चल जाएगा। यदि आपको कोई बीमारी है तो आप शुरुआत में ही उसका इलाज कर पाएंगी। आप समय-समय पर अपना टेस्ट करवाती रहें।
शारीरिक समस्याओं का रखें ध्यान
यदि आपको डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा जैसी समस्याएं हैं तो इन्हें भी कंट्रोल में रखें। यह बीमारियां आपके शरीर में कई और समस्याओं को जन्म दे सकती हैं। इसके अलावा यह समस्याएं आपकी उम्र को भी घटा सकती हैं।
ज्यादा दवाइयां न खाएं
दवाइयां भले ही सेहत संबंधी समस्याएं दूर करती हैं, लेकिन इनका ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। महिलाओं को यदि कोई भी दर्द होता है तो वह पेनकिलर खा लेती हैं। लेकिन पेनकिलर का अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है। आप कोई भी दवाई का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
एक्टिव रहें
फिजिकल एक्टिव रहने के लिए आप चलती रहें। आप मेडिटेशन, एक्सरसाइज,योग आदि अपने नियमित प्रक्रिया में शामिल करें। इसके अलावा लंबी उम्र तक जीने के लिए आप रोज एक्सरसाइज भी करें।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story