लाइफ स्टाइल

1 करोड़ की कार खरीदने वाली अदिति राव हैदरी शाही परिवार से रखती हैं ताल्लुक, लुक्स भी देते हैं सबूत

Neha Dani
5 May 2022 10:15 AM GMT
1 करोड़ की कार खरीदने वाली अदिति राव हैदरी शाही परिवार से रखती हैं ताल्लुक, लुक्स भी देते हैं सबूत
x
अगली बार जब भी किसी फंक्शन के लिए लुक प्लान करें, तो एक बार इस ब्यूटी का इंस्टा पेज जरूर चेक कर लें।

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने अपने लग्जरी कार कलेक्शन में नया एडिशन किया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन दिनों साउथ की फिल्मों में ज्यादा एक्टिव बनी हुई ये अदाकारा अब लग्जरी एसयूवी कार AudiQ7 की मालिकन बन चुकी हैं। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है। अदिति के कार कलेक्शन में ये नया एडिशन उनके शाही परिवार वाले बैकग्राउंड को सूट भी करता है और उनके लुक्स से लेकर स्टाइल में तो हमेशा से ही रॉयल एलिगेंस देखने को मिलता ही रहा है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@audi_mumbaiwest, aditiraohydari)

घेरदार कुर्ता पहन, पूजा की थाली के साथ स्वागत

अदिति ने अपनी नई कार को रिसीव किया, तो इस दौरान भी उनका एलिगेंट लुक नजर आया। उन्होंने फ्लेयर्ड कुर्ता पहना था, जिसके साथ वह प्रिंटिड शरारा पहनी हुई थीं। उन्होंने बालों को मिडिल पार्ट करते हुए खुला रखा था। वहीं जूलरी में वह सिर्फ मीडियम साइज के इयररिंग्स पहनी हुई थीं। पूजा के बाद कार रिसीव करती अदिति सूट में काफी सुंदर लग रही थीं।

शाही खानदान से ताल्लुक

अपने एक्टिंग करियर के साथ ही खूबसूरती के लिए पहचानी जाने वाली ये एक्ट्रेस शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं। इनके नाना राजा जे रामेश्वर राव वानपर्ति (अब तेलंगाना) राज्य के राजा हुआ करते थे। इस वजह से अदिति राव हैदरी के जीन्स में ही रॉयल ब्लड है। जिस तरह से वह खुद को ड्रेसअप और कैरी करती हैं, उसमें भी इसकी साफ झलक दिखाई देती है।

तस्वीरें देती हैं सबूत

एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर ही नजर डाल लें, तो उस पर मौजूद तस्वीरों में भी रॉयल्टी साफ झलकती दिखती है। अब आप इस फोटो को ही देख लें। इसमें अदिति को क्रीम शेयड का स्ट्रैपी स्लीव्स एंड यू-नेकलाइन वाला कुर्ता और चूड़ीदार पजामा पहने देखा जा सकता है। उन्होंने लुक को चोकर नेकलेस और हील्स के साथ राउंड ऑफ किया था। इसमें अदिति का एलिगेंस देखने लायक था।

राजकुमारियां भी फीकी पड़ जाएं

स्टनिंग। इस तस्वीर को देखते ही दिमाग में पहला शब्द यही आता है। हेवी एम्ब्रॉइडर्ड लहंगा और चोली, चोकर नेकलेस, मांग टीका और हाथफूल पहनी ये अदाकारा गजब की खूबसूरत लग रही थी। ये लुक ऐसा था कि इसके आगे तो असली की राजकुमारियां भी बिल्कुल फीकी सी पड़ जाएं।

लुक में रॉयल टच एड करने के लिए परफेक्ट इंस्परेशन

अगर आपको अपने ट्रडिशनल लुक में रॉयल टच एड करना है, तो इसमें कोई शक नहीं कि इसकी इंस्परेशन लेने के लिए अदिति राव हैदरी बिल्कुल परफेक्ट चॉइस हैं। इस फोटो में देखिए, कैसे वह लहंगा और सूट में शाही और एलिगेंट लग रही हैं। अगली बार जब भी किसी फंक्शन के लिए लुक प्लान करें, तो एक बार इस ब्यूटी का इंस्टा पेज जरूर चेक कर लें।


Next Story